गाजियाबाद (Ghaziabad) में एक कार ने दो यवकों को कुचला दिया. इसके बाद कार (Car) की चपेट में आया छात्र उठ खड़ा हुआ तो दूसरे को बार-बार थप्पड़ मारते देखा गया. घटाना छात्रों के आपसी विवाद के दौरान की बताई जा रही है.
गाजियाबाद:
(Ghaziabad) में छात्रों के दो गुटों में बीच सड़क पर लड़ाई का वीडियो वायरल हो रहा है. छात्रों की लड़ाई के बीच एक हैरान करने वाली घटना घटी है. सड़क पर लड़ाई कर रहे दो युवकों को पीछे से आ रही कार ने उड़ा दिया. कार ने युवक को इतनी जोरदार टक्कर मारी कि छात्र हवा में उछल गया है. फिर भी दूसरे छात्र उसको मारते रहे. घटना गाजियाबाद के मसूरी इलाके की है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

वीडियो में कुछ युवक आपस में मारपीट करते दिख रहे हैं. बताया जा रहा है कि यह युवक पास के एक प्राइवेट कॉलेज (Private college) के छात्र हैं जिनके बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था. इस दौरान एक कार ने दो युवकों को कुचल दिया. वीडियो में साफ तौर पर गाड़ी से युवकों को टक्कर मारते हुए भी देखा जा सकता है. इस दौरान पुलिस भी मौके पर आ गई, जिसके बाद सभी युवक भागने में कामयाब रहे. वहीं मसूरी पुलिस का कहना है कि मामले में कुछ आरोपियों को हिरासत में लिया गया है. जानकारी के मुताबिक झगड़ा वर्चस्व की लड़ाई को लेकर था. इस वीडियो के सामने आने के बाद से शहर में लॉ एंड ऑर्डर को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं. वहीं पुलिस मामले में काईरवाई करने की बात कहकर खुद का बचाव करती नजर आ रही है.

More Stories
SAFF Championship में आज भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत, VETO पर मुफ्त देखें लाइव मुकाबला
Google Offers Voluntary Exit Packages to Employees in Five Countries, Seeks Workforce Reduction
Three-Storey Building Collapses Near Delhi Metro Station, 2 Dead