Indian Origin Family Abducted California: मर्स्ड काउंटी के शेरिफ ऑफिस ने सोमवार को जारी बयान में बताया कि 36 साल के जसदीप सिंह, 27 साल की जसलीन कौर, उनकी आठ महीने की बच्ची अरुही और 39 साल के अमरदीप सिंह को अगवा कर लिया गया है.

Crime in US:
अमेरिका के कैलिफोर्निया में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. सोमवार को भारतीय मूल के चार लोगों को अगवा कर लिया गया है. इनमें एक 8 महीने की बच्ची भी शामिल है. यह घटना कैलिफोर्निया के मर्स्ड काउंटी की है. एबीसी न्यूज के मुताबिक, मर्स्ड काउंटी के शेरिफ ऑफिस ने सोमवार को जारी बयान में बताया कि 36 साल के जसदीप सिंह, 27 साल की जसलीन कौर, उनकी आठ महीने की बच्ची अरुही और 39 साल के अमरदीप सिंह को अगवा कर लिया गया है. पुलिस का कहना है कि संदिग्ध खतरनाक और हथियारबंद है.
इस मामले में ज्यादा जानकारी नहीं मिल पाई क्योंकि जांच अभी शुरुआती चरण में ही है. लेकिन प्रशासन ने बताया है कि 4 लोगों को जबरन साउथ हाईवे 59 के 800 ब्लॉक से अगवा कर लिया गया. परिवार को कथित तौर पर अगवा ऐसी जगह से किया गया है, जहां पर लाइन से रिटेलर्स और रेस्टोरेंट्स हैं.
NBC न्यूज के मुताबिक अधिकारियों ने फिलहाल संदिग्ध का नाम या फिर अगवा करने के पीछे मकसद का खुलासा नहीं किया है. सोमवार को बयान में पुलिस ने कहा, ‘हम लोगों से लगातार कह रहे हैं कि वे संदिग्ध या फिर पीड़ितों तक पहुंचने की कोशिश ना करें. वे 911 पर पुलिस को खबर दें.’ इससे पहले साल 2019 में भारतीय मूल के पेशेवर तुषार अत्रे अपनी गर्लफ्रेंड की कार में मृत मिले थे. वह एक डिजिट मार्केटिंग कंपनी के मालिक थे. उनको कैलिफोर्निया के उनके आलीशान घर से कथित तौर पर किडनैप किया गया था.


More Stories
SAFF Championship में आज भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत, VETO पर मुफ्त देखें लाइव मुकाबला
Google Offers Voluntary Exit Packages to Employees in Five Countries, Seeks Workforce Reduction
Three-Storey Building Collapses Near Delhi Metro Station, 2 Dead