गुजरात के बोटाद जिले में केमिकल युक्त शराब या नकली शराब के सेवन से कम से कम 28 लोगों की मौत हो गई

बोटाद (गुजरात):
Gujarat Liquor Case: आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal)ने मंगलवार को गुजरात के बोटाद जिले में जहरीली शराब पीने से बीमार हुए लोगों और उनके परिवारों से मुलाकात की. बोटाद जिले में केमिकल युक्त शराब या नकली शराब के सेवन से कम से कम 28 लोगों की मौत हो गई.
अरविंद केजरीवाल ने कहा, “मुझे पता चला है कि एक बहुत दुखद घटना हुई है. भावनगर में जहरीली शराब पीने से 25 से अधिक लोगों की मौत हो गई और कई लोग अस्पतालों में भर्ती हैं. मैं उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं.”
मुख्यमंत्री ने गुजरात सरकार से सवाल किया कि अगर राज्य में शराबबंदी है तो राज्य में शराब खुलेआम कैसे बिक रही है और इससे किसे फायदा हो रहा है?
उन्होंने कहा कि, “राज्य सरकार इस पर ध्यान क्यों नहीं दे रही है. क्या इसके पीछे कोई आंतरिक साजिश है?” उन्होंने दावा किया कि गुजरात में हजारों करोड़ रुपये का शराब का कारोबार है.
दिल्ली में आज आम आदमी पार्टी का विरोध प्रदर्शन
गुजरात में जहरीली शराब पीने से लोगों की मौत की घटना के खिलाफ आम आदमी पार्टी बुधवार को दिल्ली में बीजेपी मुख्यालय के बाहर दोपहर एक बजे प्रदर्शन करेगी.
आम आदमी पार्टी के विधायक दुर्गेश पाठक ने विरोध प्रदर्शन की जानकारी दी है. उन्होंने ट्वीट करके बीजेपी पर आरोप लगाया. उन्होंने लिखा है कि, ”गुजरात में भाजपा की सरकार के संरक्षण में बिक रही जहरीली शराब पीने से 30 से ज्यादा लोगों ने अपनी जान गंवा दी. ये हत्या है.आम आदमी पार्टी इसके खिलाफ दिल्ली में BJP के मुख्यालय पर 1 बजे प्रदर्शन करेगी.”

More Stories
Indian Developers to Present Projects at Moscow International Game Week
महाराष्ट्र के 1.5 करोड़ किसानों को इसी हफ्ते मिलेंगे 5,000 रुपये, CM फडणवीस ने दिए निर्देश
Odisha, Andhra Pradesh on High Alert as Severe Cyclonic Storm Arnab Approaches