देश में कोरोना संक्रमण की रफ्तार एक बार फिर तेज हो गई है। करीब 4 महीने बाद कोरोना के सबसे ज्यादा केस दर्ज हुए हैं। बुधवार को देश में 12,133 नए मामले सामने आए। इससे पहले 24 फरवरी को 13,166 नए मामले मिले थे। बीते 24 घंटों में 7,601 लोगों ने कोरोना को मात भी दी, वहीं, 11 लोगों की कोरोना संक्रमण से मौत हुई।
एक बार फिर सबसे ज्यादा कोरोना केस महाराष्ट्र में मिले हैं। यहां 4,024 केस मिले हैं। यहां 3,028 मरीज ठीक हुए और 2 मरीजों की मौत हुई। महाराष्ट्र में फिलहाल सक्रिय मामले 19,261 हैं। यहां कोरोना के BA.5 वैरिएंट के 4 मरीज सामने आए हैं।
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोरोना संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी जारी है। हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक, दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 1,375 नए केस दर्ज किए गए। पॉजीटिविटी रेट 7.01% है। पिछले 24 घंटे में 19 हजार 622 सैंपल की जांच की गई है। वहीं, बुधवार को किसी मरीज की मौत नहीं हुई। हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक, एक्टिव केस की संख्या 3,643 है।


More Stories
Rahul Gandhi’s Convoy Cars Collide With Ambulance on UP Expressway
Jio Platforms IPO Sets Global Record With Over 1 Crore Applications
Maharashtra Man Chased, Run Over and Beaten to Death on Busy Road; CCTV Captures Brutal Murder