देश के 9 राज्यों केरल, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, महाराष्ट्र, असम, आंध्र प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, मिजोरम और अरुणाचल प्रदेश में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। पिछले 24 घंटे में देश में 17,882 नए केस आए, 16,710 मरीज ठीक हुए। जबकि 37 संक्रमितों की मौत हो गई। बुधवार के मुकाबले गुरुवार को नए केस में 17 फीसदी की कमी आई। बुधवार को 21566 नए केस आए थे, 26 मरीजों की मौत हुई थी।
महाराष्ट्र, तमिलनाडु, कर्नाटक, पश्चिम बंगाल, ओडिशा ऐसे राज्य हैं जहां 24 घंटे में नए केस एक हजार से ऊपर रिकॉर्ड किए गए। अकेले बंगाल में बीते 24 घंटे में 2486 नए केस आए, 6 संक्रमितों की मौत हो गई। यहां सबसे ज्यादा 27,755 संक्रमितों का इलाज चल रहा है। नए केस के मामले में अभी बंगाल टॉप पर आ गया है। इससे पहले केरल और महाराष्ट्र टॉप पर थे।


More Stories
पीएम मोदी ने एकतानगर को दी Rs 400 करोड़ की सौगात, कई पर्यटन परियोजनाओं का किया उद्घाटन
Missing Indian-Origin Woman Found Dead in California Canal After Two Months
Maharashtra Suspends Four FDA Officials Over Lapses in Hookah Tobacco Regulation