महाराष्ट्र, केरल, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, कर्नाटक और ओडिशा, ये देश के छह ऐसे बड़े राज्य हैं, जहां कोरोना ने एक बार फिर दस्तक दे दी है। इन राज्यों में रोजाना केस एक हजार से ऊपर आ रहे हैं। पहले इस रेस में सिर्फ महाराष्ट्र और केरल थे, लेकिन अब इस लिस्ट में तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और ओडिशा भी शामिल हो गया है।
इसके अलावा असम, नागालैंड, अरुणाचल प्रदेश, हिमाचल प्रदेश मेघालय और आंध्र प्रदेश में भी कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। सबसे ज्यादा मामले केरल, महाराष्ट्र और तमिलनाडु से आ रहे हैं। यहां रोजाना केस दो हजार से ऊपर आ रहे।
इधर, पिछले 24 घंटे में देश में 19,100 नए केस आए, 18,499 मरीज ठीक हुए। जबकि 35 संक्रमितों ने अपनी जान गंवा दीं। शुक्रवार के मुकाबले शनिवार को नए केस में 11 फीसदी की गिरावट आई। शुक्रवार को 18208 नए केस मिले थे, 32 कोरोना मरीजों की मौत हो गई थी।


More Stories
Will ( AI ) Artificial intelligence Replace Jobs? What Tech Leaders and Employees Say About the Future
बच्चे को पीठ पर बांधकर ड्यूटी करती मां का वीडियो वायरल, लोग बोले- ‘आधुनिक झांसी की रानी’
Trump U-Turn: US to Buy Russian Diesel as Zelenskyy Calls Move a ‘Gift to Putin’