देश में बीते 14 दिन से रोजाना कोरोना के 10 हजार से ज्यादा नए मामले आ रहे हैं। मंगलवार को भी 15,733 नए मामले दर्ज किए गए। पिछले दिन के मुकाबले नए केस में 22% का इजाफा हुआ है। इसके साथ ही एक्टिव केस यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या बढ़कर 114,475 हो गई है। पिछले 7 दिनों से एक्टिव केस का आंकड़ा एक लाख से ऊपर है। इसमें कमी नहीं आ रही है। मंगलवार को कोरोना से 28 लोगों की मौत हुई। इसके साथ ही मरने वालों की संख्या बढ़कर 5 लाख 25 हजार 270 पहुंच गया है।
देश के 5 राज्यों में कोरोना के सबसे ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं। इनमें केरल, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, कर्नाटक और पश्चिम बंगाल शामिल हैं। सबसे ज्यादा मामले केरल और महाराष्ट्र से आ रहे हैं। सोमवार को महाराष्ट्र में नए मामले में 50% की बढ़ोतरी देखी गई। वहीं, केरल में पिछले दिन के मुकाबले नए मामलों में 20% की कमी आई है।


More Stories
“Why Didn’t You Stop?” Gurugram Biker Confronts Driver Over “Feeling Sorry” Comment
क्या AI से जैविक हथियार बनने का खतरा बढ़ गया है? एंथ्रोपिक ने बताया कि इसके खतरनाक इस्तेमाल को कैसे रोका जा सकता है
Delhi’s Chandni Chowk Seals 54 Jewellery Shops Over Unauthorised Basement Use