देश में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। बीते दिन कोरोना के 16,281 नए मरीज सामने आए और 28 मरीजों की मौत हो गई। राहत की खबर यह है कि रिकवर होने वाले मरीजों की संख्या 13,991 रही। देश में अभी कोरोना के एक्टिव केस 1 लाख 39 हजार से ज्यादा हैं। इससे एक दिन पहले कोरोना के 20038 नए केस मिले, जबकि 47 मरीजों की मौत हो गई। पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 19% के पार पॉजिटिविटी रेट दर्ज किया गया और सबसे ज्यादा मौतें महाराष्ट्र में हुईं।
बूस्टर डोज लेने वालों की संख्या 15 गुना बढ़ी
देश में 18 साल से ऊपर के सभी लोगों को कोरोना का बूस्टर डोज मुफ्त मिलने लगा है। पहले ही दिन बूस्टर डोज लेने वालों की संख्या 15 गुना से ज्यादा बढ़ गई। शुक्रवार शाम साढ़े छह बजे तक 12.99 लाख लोगों ने बूस्टर डोज लगवाई।
बता दें कि इस आयु वर्ग के लोगों को 10 अप्रैल से बूस्टर डोज देने की शुरुआत हुई थी। इसके बाद 96 दिनों में 78.11 लाख लोगों ने ही डोज लगवाई थी। यह रोज औसतन 81,366 था।


More Stories
SAFF Championship में आज भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत, VETO पर मुफ्त देखें लाइव मुकाबला
Google Offers Voluntary Exit Packages to Employees in Five Countries, Seeks Workforce Reduction
Three-Storey Building Collapses Near Delhi Metro Station, 2 Dead