देश में बीते 24 घंटे में 16,866 नए केस आए और 17,477 मरीज ठीक हुए। इस दौरान 41 मरीजों की मौत हो गई। इन नए मामलों के साथ ही कोरोना के एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर 146,213 पहुंच गई। इससे पहले शनिवार को देश में 19,100 नए केस मिले थे, जबकि 35 लोगों की मौत हो गई थी।
तमिलनाडु, कर्नाटक, पश्चिम बंगाल, ओडिशा में पिछले 24 घंटे में नए केस एक हजार से ज्यादा रिकॉर्ड किए गए हैं। महाराष्ट्र में पिछले पांच दिन से लगातार 2,000 से ज्यादा मामले दर्ज हो रहे हैं। रविवार को महाराष्ट्र में 2,015 नए केस मिले, जबकि 6 संक्रमितों की मौत हो गई। वहीं, राजधानी दिल्ली में लगातार तीसरे दिन कोरोना के 700 से ज्यादा नए केस मिले। बीते 24 घंटे में दिल्ली में कोरोना के 729 नए केस दर्ज हुए हैं।
देश के 5 राज्यों में पॉजिटिविटी रेट 13 फीसदी से ज्यादा है। इनमें सिक्किम, मणिपुर, हिमाचल प्रदेश, नागालैंड और मेघालय शामिल हैं। मणिपुर में पॉजिटिविटी रेट 13.89%, हिमाचल में 14.67%, सिक्किम में 16.51%, मेघालय में 21.2% और नागालैंड में 21.28% रिकॉर्ड की गई।


More Stories
Why Akshaye Khanna Chose ‘Shukracharya’ in Mahakali After the Massive Success of Dhurandhar
नितिन गडकरी के ‘अब ज्यादा काम नहीं कर सकता’ बयान से मची हलचल, जानिए नागपुर में क्या बोले
Expired Chocolates Dumped in Kanpur, People Rush to Take Them Home