प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को प्रगति मैदान एकीकृत ट्रांजिट कॉरिडोर परियोजना की मुख्य सुरंग समेत पांच टनल का उद्घाटन किया। इसके बनने से 30 मिनट का सफर 5 मिनट में पूरा हो जाएगा, जिससे दिल्ली में जाम से राहत मिलेगी। वहीं टनल उद्घाटन से पहले एक अजीब वाकया हुआ। उद्घाटन से पहले पीएम मोदी इसी टनल से कार्यक्रम स्थल तक पहुंचे। टनल से आते वक्त वे कुछ मिनट पैदल भी चले। इस दौरान उन्होंने टनल में पड़ी प्लास्टिक की एक बोतल देखी तो खुद ही उसे उठाया और डस्टबीन में डाला।
अपने संबोधन में मोदी ने कहा – इतने कम समय में इस कॉरिडोर को तैयार करना आसान नहीं था। जिन सड़कों के आसपास यह कॉरिडोर बना है, वे सड़कें दिल्ली की सबसे व्यस्त सड़कें हैं। इस सभी मुश्किलों के बीच कोरोना आ गया। लेकिन, यह नया भारत है।


More Stories
Bengaluru Cab Driver allegedly Kills Wife and Six Relatives Over Family Interference
दिवाली और छठ पर घर जाने वालों की भीड़ से रेलवे स्टेशन फुल, RPF तैनात और AI कैमरों से निगरानी तेज़।
Shehzad Poonawalla Crowned Rise & Fall 2 Winner, Announces Prize Money Donation for Flood Relief