देश में बीते 14 दिन से रोजाना कोरोना के 10 हजार से ज्यादा नए मामले आ रहे हैं। सोमवार को भी 12,807 नए मामले दर्ज किए गए। इसके साथ ही देश में कोरोना के नए सब-वैरिएंट BA.2.75 ने एक्सपर्ट्स में घबराहट पैदा कर दी है। इजराइल के वैज्ञानिक डॉक्टर शाय फ्लीशोन का दावा है कि भारत के 10 राज्यों में यह सब-वैरिएंट मिला है। अब तक भारत समेत 8 देशों में इस नए सब वैरिएंट के 85 केस सामने आए हैं। 2 जुलाई तक महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, दिल्ली, जम्मू कश्मीर, मध्य प्रदेश, तेलंगाना, और उत्तर प्रदेश, हरियाणा, कर्नाटक और हिमाचल में इसके 69 केस मिले। हालांकि, एक्सपर्ट्स का यह भी कहना है कि जैसे जैसे वायरस कमजोर पड़ेगा, उसके नए सब-वैरिएंट सामने आते रहेंगे।
देश में फिलहाल एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 112,761 हो गई है। सोमवार को 12,406 मरीजों ने कोरोना को मात दी, जबकि 19 लोगों की संक्रमण से मौत हो गई। इसके साथ ही देश में अब तक कोरोना से जान गंवाने वाले लोगों का आंकड़ा 5 लाख 25 हजार 242 हो गया है।


More Stories
Bengaluru Cab Driver allegedly Kills Wife and Six Relatives Over Family Interference
दिवाली और छठ पर घर जाने वालों की भीड़ से रेलवे स्टेशन फुल, RPF तैनात और AI कैमरों से निगरानी तेज़।
Shehzad Poonawalla Crowned Rise & Fall 2 Winner, Announces Prize Money Donation for Flood Relief