हिंदी की जानी मानी एक्ट्रेस सुष्मिता सेन अपने फिल्मी करियर के अलावा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में बनी रहती हैं। पिछले साल सुष्मिता सेन और आईपीएल के फाउंडर ललित मोदी के रिलेशन की खबरों ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया था। हालांकि कुछ दिनों बाद सुष्मिता सेन और ललित के ब्रेकअप की खबरें भी सामने आईं। ललित मोदी इस समय कोरोना से जंग लड़ रहे हैं। ऐसे में राजीव सेन ने अपनी बहन की सलामती की दुआ मांगी है।

कोरोना से जंग लड़ रहे ललित मोदी
सुष्मिता सेन और ललित मोदी के रोमांटिक तस्वीरें उस समय रातों-रात सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं थीं। हालांकि बहुत जल्द इस कपल की राहें भी अलग-अलग हो गईं। इन दिनों ललित मोदी कोराना वायरस के चपेट में आ गए हैं, जिसके चलते ललित मोदी का इलाज लंदन के अस्पताल में जारी है। इसकी जानकारी ललित मोदी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर दी है। ललित ने इस पोस्ट में अपनी हॉस्पिटल की कई तस्वीरों को शेयर किया है।
साथ ही उन्होंने बताया कि कोराना के साथ-साथ निमोनिया ने भी उन्हें जकड़ लिया है। जिसकी वजह से ललित को ऑक्सीजन का सहारा लेना पड़ा है। बता दें कि जब ललित मोदी मैक्सिमों में थे, तब उनमें कोरोना संक्रमित होने के लक्षण दिखे। इसके बाद एयर एंबुलेंस की मदद से ललित को लंदन लाया गया और वहां उनका इलाज जारी है।


More Stories
Supreme Court Allows Green Firecrackers in Delhi-NCR on November 7-8, Full Ban Returns From November 9
जज बनकर न्यायिक अधिकारी को धमकाने वाले सुकेश चंद्रशेखर को सुप्रीम कोर्ट से झटका, सजा पर रोक लगाने की याचिका खारिज
SC disposes of Ram Temple embezzlement petitions after Uttar Pradesh says charge sheet filed