महाराष्ट्र में कोविड-19 संक्रमण के मामले एक बार फिर बढ़ते नजर आ रहे हैं. राज्य में बीते 24 घंटों में कोरोना वायरस के 33 नए मामले दर्ज किए गए हैं, जिससे कुल सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 145 हो गई है. स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, इस वृद्धि के पीछे नया वैरिएंट JN.1 जिम्मेदार है, जो काफी तेजी से फैल रहा है. हालांकि राहत की बात यह है कि इस नए वैरिएंट के लक्षण सामान्यत: हल्के ही देखे जा रहे हैं, और अधिकतर मरीजों को अस्पताल में भर्ती कराने की जरूरत नहीं पड़ रही है. फिर भी, संक्रमण की रफ्तार को देखते हुए राज्य सरकार ने लोगों से सतर्कता बरतने की अपील की है.
Also Read : सोने-चांदी के दाम में उछाल, जानें ताज़ा कीमतें
महाराष्ट्र में फिर बढ़े कोविड केस: नई लहर की आहट या सामान्य उतार-चढ़ाव?
कोविड-19 एक बार फिर देश में अपने पैर पसारने की कोशिश कर रहा है. ऐसा दावा हम नहीं कर रहे बल्कि जिस तरह के आंकड़े सामने आ रहे हैं, उन्हें देखते हुए यही लग रहा है. ताजा जानकारी के मुताबिक महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 33 नए मामले सामने आए हें. इस वक्त अब तक 145 पॉजिटिव केस बताए जा रहे हैं. हालांकि इनकी संख्या इतनी ज्यादा नहीं है कि सरकारें अभी से लोगों के लिए किसी प्रकार की पाबंदियां लागू करें लेकिन कोविड केसों का अचानक बढ़ना लोगों के लिए चिंता का विषय जरूर है.कहा जा रहा है कि सर्दी, खांसी या बुखार जैसे लक्षणों पर तुरंत जांच, मास्क का उपयोग, और भीड़भाड़ वाले स्थानों से परहेज जरूरी है.
भारत में नया कोविड वैरिएंट JN.1 तेजी से फैल रहा, हल्के लक्षणों के बावजूद सतर्कता जरूरी
भारत में कोविड-19 का नया वैरिएंट JN.1 एक बार फिर स्वास्थ्य व्यवस्था और जनता के लिए चुनौती बनकर उभरा है. स्वास्थ्य मंत्रालय के 19 मई 2025 तक के आंकड़ों में बताया था कि देश में 257 सक्रिय मामले हैं, जिनमें 164 नए मामले शामिल हैं. तब कहा गया कि केरल 95, तमिलनाडु में 66 और महाराष्ट्र में 56 मामले सामने आए. बताया गया था कि केरल में एक मौत भी हुई है. बताया जा रहा है कि कोविड-19 का नया वैरिएंट JN.1 ओमिक्रॉन के BA.2.86 का वंशज है. यह वैरिएंट 30 से अधिक उत्परिवर्तनों के साथ तेजी से फैल रहा है, हालांकि इसके लक्षण हल्के हैं और अस्पताल में भर्ती की जरूरत कम है. सरकार की तरफ से लोगों को कोविड-19 को लेकर सतर्कता रहने की सलाह दी गई है.
Also Read : ट्रंप बनाम हार्वर्ड: क्या भारतीय छात्र लौटेंगे? 6 सवालों में पूरा मामला


More Stories
Jio Platforms IPO Sets Global Record With Over 1 Crore Applications
Maharashtra Man Chased, Run Over and Beaten to Death on Busy Road; CCTV Captures Brutal Murder
Jio Platforms IPO में निवेशकों की भारी दिलचस्पी, तीसरे दिन सब्सक्रिप्शन 6 गुना के पार पहुंचा