तीन बच्चों समेत कुल 18 लोगों को श्री पितांबर देव गोस्वामी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्थानीय प्रशासन को आशंका है कि फूड प्वॉइजनिंग की वजह से ऐसा हुआ होगा। फिलहाल सबकी हालत ठीक है।

असम के माजुली जिले में एक धार्मिक आयोजन के दौरान प्रसाद खाने से 18 लोग बीमार पड़ गए। यह घटना जिले के गरमूर के पास महरीचुक इलाके की है। रिपोर्ट के मुताबिक, गांव वालों ने धार्मिक कार्यक्रम के दौरान प्रसाद ग्रहण किया। इसके कुछ समय बाद ही लोग उल्टी और पेट दर्द की शिकायत करने लगे। तीन बच्चों समेत कुल 18 लोगों को श्री पितांबर देव गोस्वामी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्थानीय प्रशासन को आशंका है कि फूड प्वॉइजनिंग की वजह से ऐसा हुआ होगा। माजुली जिले के उपायुक्त पुलक महंत ने बताया कि उल्टी और पेट दर्द की शिकायत के तुरंत बाद ही लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनकी हालत अब स्थिर है।
आज सुबह 6 लोग हॉस्पिटल में हुए एडमिट:
जिला अस्पताल के अधीक्षक डॉ. अमूल्य गोस्वामी ने बताया, ‘जिन 18 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, उनमें तीन बच्चे और 11 महिलाएं हैं। बीती रात 12 लोग अस्पताल आए थे, जिन्होंने पेट दर्द और उल्टी की शिकायत की। आज सुबह 6 और लोग हॉस्पिटल में एडमिट हुए। फूड प्वॉइजनिंग की यह समस्या मालूम पड़ती है।’
बात अगर असम में कोरोना मामलों की करें तो यहां बीते 437 नए मामले सामने आए, जिससे राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 7,40,884 हो गई है। राज्य में महामारी से बीते 24 घंटे में एक मरीज की मौत हुई और मृतकों की संख्या बढ़कर 6,673 पहुंच गई। बुलेटिन के अनुसार 1,347 संक्रमित रोगियों की मौत अन्य बीमारियों की वजह से हुई है।

More Stories
Indian Developers to Present Projects at Moscow International Game Week
महाराष्ट्र के 1.5 करोड़ किसानों को इसी हफ्ते मिलेंगे 5,000 रुपये, CM फडणवीस ने दिए निर्देश
Odisha, Andhra Pradesh on High Alert as Severe Cyclonic Storm Arnab Approaches