इन दिनों, कई देशों में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की रिपोर्ट के अनुसार, दिसंबर 2023 में ओमिक्रॉन के नए सब-वैरिएंट JN.1 के कारण वैश्विक स्तर पर कोरोना के प्रसार में तेजी आई है, और एक महीने के भीतर 10 हजार से अधिक लोगों की मौतें भी रिकॉर्ड हो गईं हैं। इससे साफ है कि यह नया वैरिएंट दुनियाभर में एक बड़े खतरे के रूप में उभर रहा है। कई देशों में संक्रमण के मामले इतने तेजी से बढ़ रहे हैं कि वहां के विशेषज्ञ एक और कोरोना लहर की आशंका को लेकर चिंतित हैं।
Also Read: दिल्ली-एनसीआर में महसूस किए गए भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 6.1 रही तीव्रता
भारत में संक्रमण की स्थिति पर नजर डालें तो पता चलता है कि यहां भी पिछले एक-डेढ़ महीने में कोरोना के केस में भारी उछाल आया है। पिछले एक-दो सप्ताह से दैनिक स्तर पर औसतन 500-600 कोरोना के नए केस दर्ज किए जा रहे हैं।
Also Read: Mumbai Trans Harbour Link opening
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा गुरुवार (11 जनवरी) को साझा किए गए आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में 514 नए केस दर्ज किए गए हैं साथ ही तीन लोगों की मौत भी हुई है। इसके अलावा रिपोर्ट से पता चलता है कि नया वैरिएंट अब उत्तर भारत की तरफ बढ़ रहा है, जिसको लेकर स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने चिंता जताई है।
Also Read: 26 खिलाड़ियों को अर्जुन, 5 कोच को द्रोणाचार्य पुरस्कार
महाराष्ट्र में बढ़ रहे हैं JN.1 वैरिएंट के केस
कोरोना के नए वैरिएंट JN.1 की देश में स्थिति पर नजर डालें तो पता चलता है कि गुरुवार तक 12 राज्यों से JN.1 वैरिएंट कुल 827 मामले सामने आए हैं। सबसे अधिक मामले (250) महाराष्ट्र में रिपोर्ट किए गए हैं। इसके पहले के हफ्तों में JN.1 की गति पर नजर डालें तो पता चलता है कि दिसंबर के आखिरी और जनवरी के शुरुआती सप्ताह में दक्षिण के राज्यों- केरल और कर्नाटक में सबसे अधिक केस थे।
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया बुधवार को महाराष्ट्र में 98 नए केस आने के साथ दो मौतें भी हुईं। मुंबई और आसपास के शहरों में भी कोरोना की रफ्तार बढ़ रही है। जिस तरह से महाराष्ट्र की जनसंख्या है ऐसे में इस नए वैरिएंट की प्रकृति के कारण संक्रमण में और उछाल आने का खतरा हो सकता है।


More Stories
Jio Platforms IPO Sets Global Record With Over 1 Crore Applications
Maharashtra Man Chased, Run Over and Beaten to Death on Busy Road; CCTV Captures Brutal Murder
Jio Platforms IPO में निवेशकों की भारी दिलचस्पी, तीसरे दिन सब्सक्रिप्शन 6 गुना के पार पहुंचा