Coronavirus BF7: दुनिया भर में कोरोना वायरस एक बार फिर से कहर बरपाने को तैयार है। चीन में ओमिक्रोन के नए वेरिएंट BF7 के कारण संक्रमितों के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। अब भारत में भी ओमिक्रोन के इस नए वेरिएंट ने दस्तक दे दी है। गुजरात के वडोदरा में NRI महिला में ओमिक्रोन का ये नया वेरिएंट BF7 मिला है। गुजरात में ऐसे दो मरीज मिले हैं। एक केस ओडिशा से सामने आया है। देश में कुल चार BF7 के मरीज मिले हैं।
गुजरात में BF7 वेरिएंट के दो मामले सामने आ चुके हैं। हालांकि, अभी एक मरीज में BF7 वेरिएंट की पुष्टि नहीं की गई है और सैंपल को आगे जांच के लिए भेजा गया है। देश में BF7 वेरिएंट के पहले भी मामले दर्ज किए गए हैं। अक्टूबर में भी एक केस दर्ज किया गया था। हालांकि, इस वक्त चीन में ओमिक्रोन का ये नया वेरिएंट BF7 कहर बरपा रहा है। इसे लेकर भारत में तैयारी शुरू कर दी गई है।
स्वास्थ्य मंत्री ने की समीक्षा बैठक
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने आज बुधवार को एक अहम मीटिंग बुलाई थी। इस मीटिंग के बाद नीति आयोग के सदस्य डॉ. वीके पॉल ने बताया कि पैनिक होने की जरुरत नहीं है। मीटिंग में फैसला लिया गया कि कोरोना वायरस को लेकर हर हफ्ते स्वास्थ्य मंत्रालय में समीक्षा बैठक होगी। देश में कोरोना टेस्टिंग पर्याप्त मात्रा में हो रही है। बीच-बीच मे स्वास्थ्य मंत्रालय फैसला लेगा कि क्या और कदम उठाए जाने हैं।


More Stories
Cancer Drug Prices Slashed: New Rates Effective November 9
3% hike in dearness allowance for central government employees cleared by cabinet
स्पेन में दो हाई स्पीड ट्रेनें टकराईं:39 लोगों की मौत की खबर; एक ट्रेन ने दूसरी को पीछे से टक्कर मारी