देश में बीते 24 घंटे में कोरोना के 11,738 नए केस मिले हैं, जबकि 29 लोगों की मौत हुई है। वहीं एक्टिव केस की संख्या 1 लाख 32 हजार 566 है। बीते दिन 14,344 लोग रिकवर भी हुए हैं। इसके एक दिन पहले शनिवार को 14,352 मिले थे और 23 लोगों की मौत हुई थी।
बीते दिन महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा यानी 1849 केस मिले थे। वहीं पिछले 24 घंटे में ये आंकड़ा घटकर 830 हो गया। हिमाचल में सोमवार को कोरोना से तीन लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही चार राज्य उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान और मेघालय में पॉजिटिविटी रेट 16% के पार पहुंच गया।
देश में कोरोना महामारी की शुरुआत से अब तक 44 लाख 47 हजार 710 संक्रमित मिल चुके हैं, जबकि 5 लाख 29 हजार 89 लोगों की मौत हो चुकी है। कोरोना से ठीक हुए मरीजों की संख्या बढ़कर 4 करोड़ 33 लाख 72 हजार 456 पहुंच गई है। वहीं, भारत का कोरोना वैक्सीनेशन कवरेज 204.25 करोड़ से अधिक हो गया है।


More Stories
SAFF Championship में आज भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत, VETO पर मुफ्त देखें लाइव मुकाबला
Google Offers Voluntary Exit Packages to Employees in Five Countries, Seeks Workforce Reduction
Three-Storey Building Collapses Near Delhi Metro Station, 2 Dead