देश में बीते 24 घंटे में कोरोना के 11,738 नए केस मिले हैं, जबकि 29 लोगों की मौत हुई है। वहीं एक्टिव केस की संख्या 1 लाख 32 हजार 566 है। बीते दिन 14,344 लोग रिकवर भी हुए हैं। इसके एक दिन पहले शनिवार को 14,352 मिले थे और 23 लोगों की मौत हुई थी। उधर, छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के सरायपाली केंद्रीय जवाहर नवोदय विद्यालय में एक साथ 56 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इममें 54 बच्चे और दो स्टाफ हैं।
मंगलवार को कोरोना पर बने सरकारी पैनल (NTAGI) ने कोविशील्ड, कोवैक्सिन के वैक्सीन लगवा चुके वयस्कों को बूस्टर के तौर पर कॉर्बेवैक्स वैक्सीन लगाने की सिफारिश की है। मंजूरी मिलने के बाद यह पहली बार होगा, जब बूस्टर डोज के लिए पहले लगाई गई वैक्सीन से इतर कोई वैक्सीन लगेगी। भारत की पहली स्वदेशी रूप से विकसित RBD प्रोटीन सबयूनिट वैक्सीन कॉर्बेवैक्स का इस्तेमाल फिलहाल में 12 से 14 साल ऐज ग्रुप के बच्चों के वैक्सीनेशन में किया जा रहा है।


More Stories
पीएम मोदी ने एकतानगर को दी Rs 400 करोड़ की सौगात, कई पर्यटन परियोजनाओं का किया उद्घाटन
Missing Indian-Origin Woman Found Dead in California Canal After Two Months
Maharashtra Suspends Four FDA Officials Over Lapses in Hookah Tobacco Regulation