देश में कोरोना अब डरा रहा है। पिछले 14 दिन में पॉजिटिविटी रेट लगभग दोगुना से ज्यादा बढ़ गया है। सिर्फ 168 दिन बाद पॉजिटिविटी रेट 7% के पार हो चुका है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को यह जानकारी दी। WHO के मुताबिक, 5% से ज्यादा पॉजिटिविटी रेट चिंता की बात है। बीते 24 घंटे में देश में 14,830 नए केस आए। 18,159 मरीज ठीक हुए, जबकि 36 संक्रमितों की मौत हो गई। एक्टिव केस 1,47,512 हैं। उधर, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कोरोना पॉजिटव हो गए हैं। उन्हें कुछ दिनों से बुखार आ रहा था। अब उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
देश में सिर्फ तीन ही राज्य ऐसे हैं जहां 1000 से ज्यादा मामले दर्ज किए गए। इन राज्यों में तमिलनाडु, केरल और पश्चिम बंगाल हैं। सोमवार से पहले इस लिस्ट में महाराष्ट्र, कर्नाटक और ओडिशा भी शामिल थे। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकडों के मुताबिक बीते 24 घंटे में केरल में 1700, पश्चिम बंगाल में 1094 नए संक्रमित मिले। वहीं, कर्नाटक में 939, और ओडिशा में 739 नए मामले रिकॉर्ड किए गए।


More Stories
Why Akshaye Khanna Chose ‘Shukracharya’ in Mahakali After the Massive Success of Dhurandhar
नितिन गडकरी के ‘अब ज्यादा काम नहीं कर सकता’ बयान से मची हलचल, जानिए नागपुर में क्या बोले
Expired Chocolates Dumped in Kanpur, People Rush to Take Them Home