भारत में करोड़ों लोग कोरोना के खतरे से बेपरवाह होकर मास्क लगाना भूल चुके हैं. वहीं दूसरी ओर कोरोना को जन्म देने वाले चीन में इस बीमारी को लेकर हाहाकार मचा है. कोरोना के मामले विस्फोट की तरह फूट पड़े हैं. संक्रमित लोगों को अस्पताल में बेड नहीं मिल रहे हैं इसलिए उन्हें जमीन पर ट्रीटमेंट दिया जा रहा है. वहीं जो कोरोना से दम तोड़ रहे हैं, उनके अंतिम संस्कार के लिए 3-3 दिन की वेटिंग है. ऐसी परिस्थितियों के बीच जब एक मशहूर सिंगर ने अपने कोरोना पॉजिटिव दोस्तों के पास जाकर उन्हें गले लगाते हुए वो सब कुछ किया जिससे वो भी कोरोना संक्रमित हो जाएं और हुआ भी ठीक वैसा, और जैसे ही उन्होंने खुद के कोरोना पॉजिटिव होने की खबर दुनिया को बताई तो बवाल मच गया.
सेलिब्रेटी सिंगर जेन झांग ने चीनी सोशल मीडिया Weibo पर कहा कि वह जानबूझकर खुद को कोरोना संक्रमित कराने के लिए अपने कोरोना पॉजिटिव दोस्तों के घर गई थी. इसके साथ उन्होंने कुछ ऐसी जगहों का दौरा भी किया जो कंटेनमेंट जोन थे. उनके इसी खुलासे के बाद देशभर में बवाल मच गया. ‘साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट’ में प्रकाशित खबर के मुताबिक, BF.7 ऑमिक्रॉन वैरिएंट से संक्रमित इस गायिका ने उसने कहा कि उसने ये सब जानबूझकर किया ताकि वो खुद को मेंटली तैयार कर सकें.
जेन झांग ने ऐसा क्यों किया उसकी उन्होंने वजह भी बताई है. जेन ने मुताबिक उसे नए साल की पूर्व संध्या पर परफॉर्म करना था. वह नहीं चाहती थी कि नए साल से ठीक पहले वह कोरोना संक्रमित हो जाए. इसके लिए उसने खुद को संक्रमित करने का फैसला किया ताकि न्यू ईयर इवेंट के दौरान संक्रमण का खतरा नहीं हो और समय रहते ठीक होने से उनके शरीर में कोरोना से लड़ने वाली एंटीबॉडी विकसित हो सके.
सिंगर जेन झांग की पोस्ट पर बवाल मचते ही उनकी गिरफ्तारी और उनके प्रोग्राम पर बैन लगाने की मांग शुरू हो गई. बुरी तरह से ट्रोल होने के बाद सिंगर ने सोशल मीडिया से अपनी विवादित पोस्ट डिलीट कर दी और इसके साथ ही उन्होंने जनता से माफी भी मांगी है.


More Stories
स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार दो लोगों की मौत, CCTV में कैद हुआ दर्दनाक हादसा
India’s Metro Network Expands From 248 Km to 1,200 Km in 12 Years: PM Modi
High Court Criticises ‘Loose Comments’ on Dia Mirza’s Diwali Ad, Directs BMC to Restore Video