देश में कोरोना वैक्सीनेशन का आंकड़ा भले ही 201 करोड़ के पार पहुंच गया हो, लेकिन कई राज्य ऐसे हैं जहां कोरोना थमने का नाम नहीं ले रहा है। महाराष्ट्र, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, कर्नाटक और ओडिशा में रोजाना नए केस एक हजार से ऊपर आ रहे हैं। इसके अलावा असम, नागालैंड, अरुणाचल प्रदेश, हिमाचल प्रदेश मेघालय और आंध्र प्रदेश में भी कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं।
सबसे ज्यादा मामले बंगाल, तमिलनाडु और महाराष्ट्र से आ रहे हैं। यहां रोजाना केस दो हजार से ऊपर आ रहे। बंगाल में एक्टिव केस की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। एक्टिव केस के मामले में बंगाल टॉप पर बना हुआ है। बंगाल में 26,727 संक्रमितों का इलाज चल रहा है।
शुक्रवार को देश में 17,373 नए केस आए, 15,850 मरीज ठीक हुए। जबकि 32 संक्रमितों ने अपनी जान गंवा दीं। गुरुवार के मुकाबले शुक्रवार को नए केस में 21 फीसदी की गिरावट आई। गुरुवार को 21,880 नए केस मिले थे, 60 कोरोना मरीजों की मौत हो गई थी।


More Stories
To Bomb or Not to Bomb? Trump’s Limited Options for War with Iran After the Midterms
Virat Kohli Scripts Never-Seen-Before History, Breaches 13000-Run Mark At No. 3 In ODIs
कैबिनेट का बड़ा फैसला, अग्निवीर अब 4 नहीं, 6 साल में होंगे सेवामुक्त, मिला 2 साल का एक्सटेंशन