चीन में कोरोना कहर बनकर टूट पड़ा है। साथ ही दुनियाभर में भी अचानक कोरोना बम फूट गया है। चीन के साथ ही अमेरिका, जापान, दक्षिण कोरिया जैसे देशों में भी अचानक कोरोना के केस बढ़ने लगे हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान पूरी दुनिया में 5.37 लाख केस सामने आए हैं। अकेले जापान में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 2.06 लाख केस मिले हैं। वहीं, 296 लोगों की कोरोना की वजह से मौत हुई है। अमेरिका में भी 5
पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा केस जापान में मिले हैं। इतना ही नहीं अमेरिका में भी 50 हजार से ज्यादा मामले सामने आए हैं। उधर, चीन में कोरोना से तबाही जारी है. यहां न सिर्फ तेजी से केस बढ़ रहे हैं, बल्कि महामारी से लोगों की जान भी जा रही है। हालत ये है कि अस्पतालों में मरीजों के इलाज के लिए जगह नहीं बची है। वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन यानी WHO ने भी इस बात को माना है।
अब तक दुनियाभर में कोरोना के 65 करोड़ 94 लाख 97 हजार 698 केस मिल चुके हैं। अमेरिका में भी 50 हजार से ज्यादा केस मिले और 323 लोगों ने अपनी जान गंवाई है।


More Stories
Missing Indian-Origin Woman Found Dead in California Canal After Two Months
3% hike in dearness allowance for central government employees cleared by cabinet
स्पेन में दो हाई स्पीड ट्रेनें टकराईं:39 लोगों की मौत की खबर; एक ट्रेन ने दूसरी को पीछे से टक्कर मारी