भारत में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना के 13,299 नए मामले सामने आए हैं जबकि 19 मरीजों की मौत हो गई। अच्छी बात यह है कि बीते दिन 12,615 मरीजों की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई। अगर कोरोना के एक्टिव मामलों की बात करें तो बीते दिन 665 मरीज बढ़ गए।
फिलहाल देश में कोरोना के 1 लाख 42 हजार 660 मरीजों का इलाज चल रहा है। शनिवार को देश में 16,478 नए केस सामने आए थे, जबकि 31 मरीजों की मौत हो गई थी।
महाराष्ट्र में कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार को नागपुर जिले के जैताला इलाके में स्थित एक निजी स्कूल के 38 स्कूली स्टूडेंट्स कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। 17 जुलाई को इनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। बीते दिन राज्य में कोरोना के 2,186 नए मामले सामने आए, जबकि 3 मरीजों की मौत हो गई। महाराष्ट्र में कोरोना पॉजिटिविटी रेट बढ़कर 5.94% हो गया है।


More Stories
ग्रेटर नोएडा में बालकनी से गिरकर पिता-पुत्र की मौत, फूल तोड़ते समय हुआ हादसा
PM Kisan 24th Installment: PM Modi Releases Rs 18,690 Crore to 9.34 Crore Farmers
BJP to Investigate Nagpur MLC Poll Loss, Examine Mahayuti Allies’ Campaign Efforts