देश में बीते कुछ दिनों से कोरोना के मामलों में हल्की उछाल देखी जा रही है। बता दें कि, 24 घंटो में कोरोना वायरस से नए मामलों की संख्या 18 हजार से अधिक हो गई है। बुधवार को 18,531 मामले सामने आए है। ताजा आंकड़ों के बाद, एक्टिव केस 1 लाख से ज्यादा हो गए हैं। देश में, इलाज करा रहे मरीजों की संख्या अब 117,707 हो गई है। बुधवार को कोरोना की वजह से 35 लोगो ने दम तोड़ दिया। वहीं, कोरोना से जान गंवा बैठे लोगो की संख्या भी 5 लाख 25 हजार 305 के पार हो चुकी है।
देश में सबसे ज्यादा मामले केरल से आ रहे है। एक दिन में, 1510 नए मामलो दर्ज किये गए। बुधवार को केरल में 4113 केस सामने आये है। मंगलवार के मुकाबले संक्रमित लोगो की संख्या में 58% का उछाल हुआ है। पिछले 24 घंटो में, 3080 लोगों की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई। इसके साथ ही, केरल में कुल मरने वालो की संख्या 70 हजार के पार हो गई है। कोरोना संक्रमण से मरने वालो की संख्या में महाराष्ट्र सबसे आगे है। पिछले 24 घंटो में, महाराष्ट्र में 7 लोगों की कोरोना संक्रमण से जान चली गई।


More Stories
पीएम मोदी ने एकतानगर को दी Rs 400 करोड़ की सौगात, कई पर्यटन परियोजनाओं का किया उद्घाटन
Missing Indian-Origin Woman Found Dead in California Canal After Two Months
Maharashtra Suspends Four FDA Officials Over Lapses in Hookah Tobacco Regulation