देश में कोरोना मामलों में हर दिन फेरबदल जारी है। बीते दिन यानी बुधवार को देश में कोरोना के 17,415 नए केस मिले हैं, जबकि 29 लोगों की मौत हुई है। वहीं, एक्टिव केस यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या बीते दिन के मुकाबले कम हुई है। देश में एक्टिव केस 1,39,158 हैं। बीते दिन कोरोना से 17,788 लोग रिकवर भी हुए हैं। इससे पहले मंगलवार को 18,313 केस मिले थे और 57 लोगों की मौत हुई थी।
वहीं, देश की राजधानी दिल्ली में बुधवार को 1066 नए संक्रमित मिले हैं। यहां 2 मरीजों की मौत हुई है, जबकि 687 लोग ठीक हुए हैं। इससे पहले 29 जून को यहां 1109 नए केस मिले थे। मंगलवार को 781 नए संक्रमितों की पुष्टि हुई थी।
सबसे अधिक संक्रमितों की संख्या वाले राज्यों की बात करें तो महाराष्ट्र, तमिलनाडु, कर्नाटक, पश्चिम बंगाल टॉप पर है। यहां रोजाना 1 हजार से अधिक केस आ रहे हैं। वहीं, मेघालय में बुधवार को सबसे अधिक पॉजिटिविटी रेट 22.88% दर्ज किया गया। यहां बीते दिन 97 केस ही मिले हैं। हिमाचल 15.86% पॉजिटिविटी रेट के साथ दूसरे स्थान पर है। यहां 916 नए केस दर्ज किया गया।


More Stories
अलवर में मां ने दो बच्चों की हत्या कर की आत्महत्या, बचाने आई बहन घायल
Mona Agarwal, Avani Lekhara Win Gold and Silver for India at Asian Para Games
Economist Who Predicted 2008 Financial Crisis Warns India Must Accelerate Growth to Create Jobs