देश में बीते दिन कोरोना के 17,317 नए केस मिले हैं, जबकि 34 लोगों की मौत हुई है। वहीं, एक्टिव केस यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या बढ़कर 1 लाख 37 हजार 298 है। बीते दिन 16,506 लोग रिकवर भी हुए हैं। इससे एक दिन पहले शुक्रवार को 20,408 केस मिले थे और 54 लोगों की मौत हुई थी।
इधर, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने फिर से कोविड पॉजिटिव मिले हैं। व्हाइट हाउस ने बताया कि मंगलवार शाम, बुधवार सुबह, गुरुवार सुबह और शुक्रवार की सुबह निगेटिव टेस्ट के बाद, राष्ट्रपति ने शनिवार देर रात एंटीजन टेस्ट मे पॉजिटिव पाए गए। वह फिलहाल आइसोलेशन में हैं। इससे पहले बाइडेन 21 जुलाई को पॉजिटिव हुए थे।
देश में कोरोना महामारी की शुरुआत से अब तक 44 लाख 17 हजार 152 संक्रमित मिल चुके हैं, जबकि 5 लाख 29 हजार 9 लोगों की मौत हो चुकी है। कोरोना से ठीक हुए मरीजों की संख्या बढ़कर 4 करोड़ 33 लाख 37 हजार 855 पहुंच गई है। वहीं, भारत का कोरोना वैक्सीनेशन कवरेज 203.94 करोड़ से अधिक हो गया है।


More Stories
SAFF Championship में आज भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत, VETO पर मुफ्त देखें लाइव मुकाबला
Google Offers Voluntary Exit Packages to Employees in Five Countries, Seeks Workforce Reduction
Three-Storey Building Collapses Near Delhi Metro Station, 2 Dead