देश में एक बार फिर कोरोना मामलों में बढ़ोतरी देखी जा रही है। पिछले 24 घंटे में देश में 15,505 नए केस सामने आए हैं। एक दिन पहले यह आंकड़ा 20,139 था, जो कि फरवरी के बाद सबसे ज्यादा था।
गुरुवार को कोरोना से 27 मरीजों की मौत हुई है, जबकि 12,739 मरीज ठीक हुए। नए केस आने के बाद देश में कुल पॉजिटिविटी रेट 5.10% पर पहुंच गया है।
कुल एक्टिव मरीजों की संख्या भी 1 लाख 34 हजार के पार पहुंच गई है। 5 महीने बाद ये पहली बार है, जब इलाज कराने वाले मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। 24 फरवरी को 134235 एक्टिव केस दर्ज किए गए थे।
देशभर में सबसे ज्यादा मामले और मौतें पश्चिम बंगाल में हुई हैं। पिछले 24 घंटे में यहां 3029 केस दर्ज किए गए हैं और 5 लोगों की मौत हुई है। राज्य में एक्टिव केस 25,579 हैं। ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 28,856 है और पॉजिटिविटी रेट बढ़कर 18.95% हो गया है। बुधवार को पश्चिम बंगाल में 2,979 मामले आए थे और पॉजिटिविटी रेट 18.59% पाया गया था।


More Stories
Nuclear Power Operator to Set Up New Design Unit to Back Private Sector Projects
फर्जी IAS तृप्ति राजपूत पर शिकंजा, ससुराल से मिले ट्रेनिंग अफसर के मोमेंटो और ‘भारत सरकार’ लिखी इनोवा जब्त
Cyber Cell Honours Samay Raina as Comedian Jokes About Latent Controversy With CM