देश में कोरोना मामलों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। पिछले 24 घंटों में 12,856 नए केस मिले हैं। 112 दिन के बाद 12,000 से ज्यादा नए केस मिले हैं। इससे पहले 24 फरवरी को 13,166 नए मामले मिले थे। गुरुवार को 14 लोगों की मौत भी हुई है। वहीं, एक्टिव केस बढ़कर 61,706 हो गए हैं। इससे एक दिन पहले बुधवार को 12,213 नए मामले मिले थे।
महाराष्ट्र नए संक्रमितों के मामले में देश में टॉप पर है। देश में सबसे अधिक 4,255 संक्रमित महाराष्ट्र में मिले हैं। बीते दिन यहां 3 मौतें हुईं और 2,879 लोग रिकवर हुए। राज्य में पॉजिटिविटी रेट बढ़कर 9.52% पहुंच गया है।


More Stories
पेट्रोल-डीजल बचाने की सलाह पर विपक्ष का बड़ा हमला
CEA Flags 30% Profit Jump, Yet Low investment Activity
Oil Market Volatility: From Arab Spring to Covid