चंडीगढ़ में कोरोना बेकाबू हो रहा है। जून के पिछले 10 दिनों में शहर में 213 नए संक्रमित मिल चुके हैं। इस वर्ष जनवरी के बाद से आंकड़े फिर तेजी से बढ़ रहे हैं। ऐसे में कोरोना की चौथी लहर का खतरा बढ़ गया है। पिछले महीने मई में भी केस काफी तेजी से बढ़े थे और 31 दिनों में 379 केस दर्ज किए गए थे। जून के 10 दिनों में केस 200 से ज्यादा नए केस आ चुके हैं।
इस हिसाब से जून महीने में औसतन 600 नए केस आने की संभावना है। 1 जून को शहर में कोरोना एक्टिव केसों की संख्या 125 थी। वहीं उस दिन की पॉजिटिविटी रेट 1.78 प्रतिशत थी। 10 जून को 35 केस आने से यह पॉजिटिविटी रेट 2.57 हो गया है। पिछले 7 दिनों का पॉजिटिविटी रेट भी बढ़ कर 2.07 प्रतिशत हो गया है। 1 जून को यह 1.51 प्रतिशत था।


More Stories
Indian Developers to Present Projects at Moscow International Game Week
महाराष्ट्र के 1.5 करोड़ किसानों को इसी हफ्ते मिलेंगे 5,000 रुपये, CM फडणवीस ने दिए निर्देश
Odisha, Andhra Pradesh on High Alert as Severe Cyclonic Storm Arnab Approaches