March 10, 2026

Central Times

Most Trusted News on the go

एक दिन घटने के बाद फिर बढ़े कोरोना केस:24 घंटे में 8826 नए केस

देश में कोरोना केस एक दिन की गिरावट के बाद फिर से बढ़ने लगे हैं। पिछले 24 घंटे में 8,826 नए केस मिले हैं। कुल एक्टिव मरीजों की संख्या भी 52 हजार के पार पहुंच गई है। मंगलवार को देश में कुल 4.40 लाख कोविड टेस्ट किए गए। वहीं, डेली पॉजिटिविटी रेट 2% दर्ज किया गया। वीकली पॉजिटिविटी रेट 2.35% दर्ज किया गया। महामारी की शुरुआत से अब तक देश में 4.32 करोड़ लोग संक्रमित हो चुके हैं।

सबसे ज्यादा 2,956 नए केस महाराष्ट्र में मिले हैं। यहां पॉजिटिविटी रेट 8.01% हो गया है। इस दौरान 2,165 लोग ठीक हुए और 4 लोगों की जान गई। यहां फिलहाल सक्रिय केस 18,267 हैं। ठाणे शहर में BA.5 वेरिएंट के 2 और नए मरीज मिले हैं।

इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च और नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी की एक स्टडी के मुताबिक, कोवैक्सिन बूस्टर डोज लगाने से डेल्टा वैरिएंट इंफेक्शन के खिलाफ वैक्सीन का असर बढ़ेगा। इसके साथ ही यह ओमिक्रॉन वैरिएंट BA.1.1 और BA.2 के खिलाफ सुरक्षा देगा।