देश में कोरोना से पिछले 24 घंटे में 10 मरीजों की मौत हो गई है, जिसमें राजधानी दिल्ली के 3 मरीज शामिल हैं। वहीं देश में लगातार तीसरे दिन कोरोना मरीजों की संख्या 8 हजार के पार पहुंच गई है। 10 जून को कोरोना के 8,328 केस आए थे, वहीं 11 जून को संख्या बढ़कर 8,582 पर पहुंच गई, जबकि पिछले 24 घंटे में यह आंकड़ा 8,082 पर थम गई है।कुल एक्टिव मरीजों की संख्या देश में 46 हजार के ज्यादा है।
महाराष्ट्र में कोरोना से मरने वालों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। रविवार को राज्य में कोरोना से 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि 2946 नए केस मिले। शनिवार को महाराष्ट्र में 2,922 संक्रमित मिले थे और एक की मौत हुई थी। महाराष्ट्र में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या 15 हजार के करीब पहुंच गई है।


More Stories
Indian Developers to Present Projects at Moscow International Game Week
महाराष्ट्र के 1.5 करोड़ किसानों को इसी हफ्ते मिलेंगे 5,000 रुपये, CM फडणवीस ने दिए निर्देश
Rahul Gandhi’s Convoy Cars Collide With Ambulance on UP Expressway