देश में कोरोना केस तेजी से बढ़ रहे हैं। लगातार दूसरे दिन कोरोना के 8 हजार से ज्यादा मरीज मिले। शनिवार को 8582 केस मिले और एक मौत हुई। सबसे ज्यादा 2,922 केस महाराष्ट्र में दर्ज किए गए। केरल में 2,471 और दिल्ली में 795 केस सामने आए। देश में एक्टिव केस यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या 43,128 रही।
देश में सबसे अधिक 2,922 संक्रमित महाराष्ट्र में मिले हैं। वहीं एकमात्र मौत भी यहीं हुई है। यहां बीते दिन 1392 लोग रिकवर हो चुके हैं। यहां एक्टिव केस यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या 14,858 है। इससे पहले शनिवार को यहां 3,081 नए केस मिले थे।


More Stories
7-Foot Crater Brings Traffic to a Crawl Near Mumbai, Shiv Sena Seeks Immediate Road Repairs
बॉलीवुड से साउथ तक छाए प्रदीप रावत, 100+ फिल्मों का सफर, ‘महाभारत’ के अश्वत्थामा ने बनाया मशहूर
FSSAI Bans Select Variants of Old Monk and Other Liquor Brands: Know the Reason