
PM Modi Noida Visit Live News in Hindi:
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंडियन एक्सपो मार्ट में विश्व डेयरी शिखर सम्मेलन(World Dairy Summit) का उद्घाटन किया। ग्रेटर नोएडा एक्सपो सेंटर में पीएम मोदी ने डेरी एग्जीबिशन का अवलोकन किया। बता दें कि भारत में 48 साल बाद डेयरी शिखर सम्मेलन हो रहा है।
ये सम्मेलन करीब 50 साल बाद हो रहा है: रुषोत्तम रूपाला
केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री पुरुषोत्तम रूपाला ने कहा कि ये सम्मेलन करीब 50 साल बाद हो रहा है और 1974 में जब ये सम्मेलन हुआ था तब हमारा दूध का उत्पादन 23 मिलियन टन था और आज जब हम इस सम्मेलन को कर रहें तो 220 मिलियन टन यानी 10 गुना दूध की वृद्धि हुई है।
विश्व डेयरी सम्मेलन में पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में अंतरराष्ट्रीय डेयरी संघ विश्व डेयरी सम्मेलन (आईडीएफ डब्ल्यूडीएस) 2022 के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल हुए।
24 सत्र में विशेषज्ञ रखेंगे अपनी बात
12 से 15 सितंबर तक चलने वाले सम्मेलन में पोषण एवं आजीविका के लिए डेयरी उद्योग पर 24 सत्र होंगे। इसमें 91 विदेशी और 65 भारतीय विशेषज्ञ विश्वभर में नवाचार व डेयरी उद्योग को विकसित करने पर विचार रखेंगे। इसके अलावा तीन तकनीकी सत्र भी होंगे।

More Stories
Delhi to Haridwar in 90 Minutes From Next Month? Nitin Gadkari Announces New Expressway
SIR पर सुप्रीम कोर्ट के सवाल, 43 लाख मतदाताओं का क्या होगा? फॉर्म-6 पर चुनाव आयोग से जवाब तलब
3% hike in dearness allowance for central government employees cleared by cabinet