Cryptocurrency Regulation दुनियाभर में अनियमित ट्रेड के दायरे में आने वाला क्रिप्टो बाजार जल्द ही नियमों से बंध जाएगा। G20 देशों के बीच मौद्रिक नियमों का समन्वय करने वाले वित्तीय स्थिरता बोर्ड (FSB) ने इसके लिए नियम बनाने की सिफारिश की है।
क्रिप्टो बाजार को नियमों से बांधने की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। कानूनविदों ने प्रस्ताव किया है कि क्रिप्टोएसेट कंपनियों को बैंकों की तरह एक निर्धारित पूंजी सिक्योरिटी के रूप में रखनी पड़ेगी। आपको बता दें कि ‘क्रिप्टो विंटर’ ने एक झटके में 16,4654 लाख करोड़ रुपये का सफाया कर दिया, जिससे निवेशकों को भारी नुकसान हुआ है।उसने कहा है कि क्रिप्टोकरेंसी कंपनियों को इसी तरह की गतिविधियों को करते समय बैंकों की तरह पूंजी को अलग रखना चाहिए।
हो सकता है बड़ा फैसला
एफएसबी ने क्रिप्टोकरेंसी फर्मों पर निगरानी, जोखिम और डाटा प्रबंधन के लिए एक रूपरेखा तैयार करने की सिफारिश की है।कोशिश यह है कि लेनदेन की गतिविधि के लिए एक ही जैसा नियम बनाया जाना चाहिए, चाहे वह क्रिप्टोएसेट कंपनी हो या बैंक।


More Stories
Jio Platforms IPO Sets Global Record With Over 1 Crore Applications
Maharashtra Man Chased, Run Over and Beaten to Death on Busy Road; CCTV Captures Brutal Murder
Jio Platforms IPO में निवेशकों की भारी दिलचस्पी, तीसरे दिन सब्सक्रिप्शन 6 गुना के पार पहुंचा