ग्राहकों के लिए डिजिटल भुगतान दिन प्रतिदिन और भी आसान हो रहा है. पहले, क्रेडिट कार्ड के माध्यम से यूपीआई पेमेंट की सुविधा उपलब्ध थी, अब मैसेजिंग ऐप वॉट्सऐप ने अपने प्लेटफॉर्म के माध्यम से भुगतान की सीमा बढ़ा दी है. अगर ग्राहक के पास पेटीएम-फोनपे (Paytm-Phonepe) जैसे ऐप्स नहीं हैं और क्रेडिट या डेबिट कार्ड भी साथ नहीं है, तो भी इस मैसेजिंग ऐप के माध्यम से भुगतान कर सकेंगे.
Also Read: 9th क्लास के स्टूडेंट को School में आया हार्ट अटैक, पढ़ते-पढ़ते हो गया बेहोश
वाट्सऐप की पैरेंट कंपनी मेटा (Meta) ने बुधवार को ऐलान किया कि अपने यूजर्स के लिए पेमेंट की सर्विस और आसान बनाया जा रहा है. इसके लिए पेयू और रोजरपे (PayU and Razorpay) जैसी ग्लोबल पेमेंट कंपनियों से हाथ मिलाया है. अब वॉट्सऐप के जरिये यूजर डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग या सभी तरह के यूपीआई ऐप का भी इस्तेमाल कर सकेंगे. इस तैयारी के साथ कंपनी ने फोनपे और पेटीएम जैसे यूपीआई प्लेटफॉर्म की चुनौतियां और बढ़ा दी हैं.
Also Read: Rapper Shubh’s India Tour Halted Over Alleged ‘Khalistan’ Affiliation

वॉट्सऐप ने इन देशों में शुरू हो चुकी सुविधा
वॉट्सऐप ने इससे पहले स्ट्राइप (Stripe) के साथ करार करके दो देशों में बिजनेस को भुगतान करने के लिए इस तरह की सुविधा शुरू कर दी है. सिंगापुर और ब्राजील में वॉट्सऐप प्लेटफॉर्म के जरिये यूजर्स यूपीआई और ऑनलाइन बैंकिंग का इस्तेमाल शुरू कर चुके हैं. मुंबई में एक वर्चुअल इवेंट में मेटा के फाउंडर और सीईओ जुकरबर्ग ने कहा था कि भारतीय यूजर्स के लिए वॉट्सऐप के जरिये भुगतान की सुविधा और आसान बनाया जाएगा. इस प्लेटफॉर्म पर उन्हें मनचाहे मोड से पेमेंट की सुविधा मिलेगी.
Also Read: गैंगस्टर सुखदूल सिंह उर्फ सुक्खा दुनुके की कनाडा में हत्या
वॉट्सऐप ने बुधवार को एक नया फीचर फ्लोज (Flows) लांच किया, जो कस्टमर के साथ बिजनेस के एक्सपीरियंस को भी बढ़ा देगा. इस फीचर के जरिये चैटबॉक्स में ही कस्टमर को अकाउंट खोलने, खानी डिलीवरी करने के लिए मेन्यू और ऑर्ड की सुविधा, एयरलाइंस में चेक इन और सीट ऑप्शन चुनने जैसी सुविधाएं मिल सकेंगी. इसका मतलब है कि कारोबारी अपने कस्टमर से चैट करते हुए ही ये सारे ऑप्शन मैसेज पर ही उपलब्ध करा सकेंगे. कारोबारी अपने हिसाब से ग्राहकों को कोई भी सुविधा पेश कर सकते हैं, जो उनके लिए इस्तेमाल करना भी काफी सरल होगा.
Also Read: Significant Gold Confiscation at Nagpur Airport Amid Ganpati Festival


More Stories
Jio Platforms IPO Sets Global Record With Over 1 Crore Applications
Maharashtra Man Chased, Run Over and Beaten to Death on Busy Road; CCTV Captures Brutal Murder
Jio Platforms IPO में निवेशकों की भारी दिलचस्पी, तीसरे दिन सब्सक्रिप्शन 6 गुना के पार पहुंचा