विस्तार चालू वित्त वर्ष में अपने बेड़े में कुल 10 विमान जोड़ने की लिए तैयार है। इस दौरान कंपनी की योजना 1,000 से अधिक लोगों को भर्ती करने की भी है। कंपनी के एक शीर्ष अधिकारी ने यह जानकारी दी। हालांकि, कंपनी ने अमेरिका उड़ान की योजना फिलहाल टाल दी है।
इस समय एयरलाइन कंपनी विस्तार के बेड़े में 61 विमान हैं और उसके कर्मचारियों की संख्या 5,200 से अधिक है। कंपनी का एयर इंडिया के साथ विलय प्रस्तावित है।विस्तार के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) विनोद कन्नन ने इस सप्ताह हुई बातचीत के दौरान कहा कि गो फर्स्ट का परिचालन बंद होने के बाद नियुक्ति के लिए प्रतिभाशाली पायलट और चालक दल के सदस्य मौजूद हैं।
सही संख्या में सही लोगों को भर्ती करें। हम एक सामान्य प्रक्रिया से गुजर रहे हैं, जैसा कि कोई भी एयरलाइन करेगी। हम प्रतिभाशाली लोगों को आकर्षित कर रहे हैं।’’एयरलाइन ने गो फर्स्ट के करीब 50 पायलटों को भर्ती किया है।
विस्तार की भर्ती योजनाओं के बारे में बताते हुए कन्नन ने कहा कि एयरलाइन अपने बेड़े में कुल 10 विमान जोड़ेगी और इस वित्त वर्ष में उसे लगभग 1,000 कर्मचारियों की जरूरत होगी।उन्होंने कहा कि टाटा समूह और सिंगापुर एयरलाइंस के संयुक्त उपक्रम विस्तार के बेड़े में 61 विमान हैं और सभी उड़ान भर रहे हैं।


More Stories
Bengaluru Cab Driver allegedly Kills Wife and Six Relatives Over Family Interference
दिवाली और छठ पर घर जाने वालों की भीड़ से रेलवे स्टेशन फुल, RPF तैनात और AI कैमरों से निगरानी तेज़।
Shehzad Poonawalla Crowned Rise & Fall 2 Winner, Announces Prize Money Donation for Flood Relief