भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार खिलाड़ी और पूर्व कप्तान विराट कोहली अब खेल के साथ-साथ एक और बिजनेस में हाथ आजमाने की तैयारी कर रहे हैं। दरअसल, विराट एक रेस्टोरेंट खोलने की प्लानिंग कर रहे हैं, जिसके लिए उन्होंने तैयारी करनी भी शुरू कर दी है। अपने रेस्टोरेंट की तरफ पहला कदम बढ़ाते हुए विराट ने उसको खोलने के लिए जगह फाइनल कर दी है और इसके लिए विराट कोहली को बॉलीवुड के दिवंगत अभिनेता और सिंगर किशोर कुमार का बंगला पसंद आया है। जी हां, किशोर कुमार के जुहू स्थित बंगले में क्रिकेटर विराट कोहली जल्द ही अपना रेस्टोरेंट शुरू करने जा रहे हैं।
अगले महीने शुरू हो सकता है रेस्टोरेंट
पिछले काफी दिनों से खराब फॉर्म से जूझ रहे विराट ने कप्तानी छोड़ने के बाद अपने खेल पर ध्यान देना शुरू किया है। इसी का नतीजा है कि विराट एशिया कप में भारत के लिए अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। जहां पूरा देश उनकी इस वापसी से खुश हैं, वहीं अब खबर आ रही है कि विराट जल्द ही रेस्टोरेंट के जरिए लोगों से जुड़ने वाले हैं और उसके लिए क्रिकेटर को जगह भी पसंद आ गई है। रिपोर्ट्स के अनुसार, क्रिकेटर विराट कोहली ने किशोर कुमार के जुहू बंगले का एक बड़ा हिस्सा लीज पर ले लिया है और इसे तेजी से एक हाई ग्रेड रेस्टोरेंट में तब्दील किया जा रहा है। किशोर कुमार के बंगले के कंपाउंड में रोज काम चल रहा है।
किशोर के बेटे ने किया कंफर्म
विराट कोहली का यह रेस्टोरेंट जल्द ही शुरू कर दिया जाएगा। सामने आती मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक विराट कोहली अगले महीने किसी भी समय यह रेस्टोरेंट शुरू कर देंगे। इन खबरों की पुष्टि भी हो चुकी है। किशोर कुमार के बेटे अमित कुमार ने कहा कि ‘यह सब तब शुरू हुआ जब लीना चंदावरकर के बेटे सुमित कुछ महीने पहले विराट कोहली से मिले और दोनों में बात हुई। हमने विराट कोहली को पांच साल के लिए जगह लीज पर दी है।’
क्रिकेट के अलावा इन फील्ड्स में विराट हैं एक्टिव
गौरतलब है कि विराट का यह पहला रेस्टोरेंट नहीं है। वह इससे पहले भी कई रेस्टोरेंट खोल चुके है। क्रिकेटर ने साल 2017 में दिल्ली के आरके पुरम में भी एक रेस्टोरेंट खोला था। इसके साथ ही विराट की खुद की कपड़ों की कंपनी भी है, जिसका नाम रॉन्ग है।


More Stories
SAFF Championship में आज भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत, VETO पर मुफ्त देखें लाइव मुकाबला
Google Offers Voluntary Exit Packages to Employees in Five Countries, Seeks Workforce Reduction
Three-Storey Building Collapses Near Delhi Metro Station, 2 Dead