टेस्ला CEO एलन मस्क के ट्विटर को खरीदने को लेकर चर्चा तेज है। इस बीच खबर आ रही है कि ट्विटर एलन मस्क के प्रस्ताव पर फिर से विचार कर रहा है। द वॉल स्ट्रीट जर्नल के मुताबिक रविवार को चल रहे दो कैंप्स के बीच की चर्चा के साथ, ट्विटर एलन मस्क के प्लेटफार्म खरीदने के प्रस्ताव पर पुनर्विचार कर रहा है। मस्क ने गुरुवार को कहा था कि वे जरूरत भर की फंडिंग सुरक्षित कर रहे हैं।
हाल ही में ट्विटर को खरीदने के लिए एलन मस्क ने 43 बिलियन डॉलर (लगभग 3273.44 अरब रुपए) का ऑफर दिया था। इसको लेकर काफी विवाद होने लगा था। लेकिन, अब एक नई रिपोर्ट के अनुसार ट्विटर मस्क के साथ ये डील करने की तैयारी में है। रिपोर्ट में कहा गया है कि इसका ये मतलब नहीं है कि ट्विटर मस्क के 54.20 डॉलर प्रति शेयर डील को मान लेगा। कंपनी इसके लिए मस्क के साथ बातचीत करके और भी ज्यादा अच्छे ऑफर की तलाश करेगी।
ट्विटर प्रस्ताव पर नए सिरे से विचार कर रहा
मीडिया रिपोर्ट से पता चला है कि ट्विटर इस प्रस्ताव पर नए सिरे से विचार कर रहा है और इस पर बातचीत के लिए पहले की तुलना में ज्यादा संभावना है। बता दें टेस्ला के CEO मस्क ने गुरुवार को कहा कि उन्होंने लेनदेन को वित्तपोषित करने के लिए 46.5 बिलियन डॉलर के करीब रकम हासिल की थी। इसके अलावा वे सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर कब्जा करने के लिए कंपनी के शेयरहोल्डर्स से सीधे अपील करने का प्लान बना रहे हैं।
बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने किया था विरोध
पिछले दिनों ट्विटर बोर्ड ने मस्क द्वारा कंपनी के टेकओवर को रोकने के लिए प्वॉजन पिल स्ट्रैटेजी अपनाई थी।
हालांकि, बोर्ड मेंबर द्वारा मस्क से इस डील पर बातचीत के लिए तैयार होना यह दर्शाता है कि मस्क ने
इस Poison Pill की काट ढूंढ़ ली है।
अभी मस्क के पास 9.2% शेयर हैं। जर्नल से यह जानकारी भी मिली की ट्विटर की ओर से संभावित
बदलाव मस्क के कंपनी के कई शेयरहोल्डर्स के साथ निजी तौर पर शुक्रवार को मिलने के बाद आया है।
एलन मस्क ट्विटर खरीदकर फ्रीडम ऑफ स्पीच पर काम करेंगे
मस्क ने पहले प्लेटफार्म को खरीदने के पीछे फ्रीडम ऑफ स्पीच पर चिंताओं का हवाला दिया है, हालांकि
फ्री-स्पीच विशेषज्ञ ने मस्क के अप्रत्याशित बयानों और आलोचकों को धमकाने के इतिहास को उनके कही बातों के विपरीत बताया
है। सूत्रों ने बताया कि उन्होंने सक्रिय रूप से फंड्स पर ध्यान देने के साथ वीडियो कॉल की एक
सीरीज में शेयरहोल्डर्स का चयन करने के लिए अपनी पिच बनाई। उम्मीद की जा रही है कि ये लोग
कंपनी के फैसले को प्रभावित कर सकते हैं।


More Stories
पीएम मोदी ने एकतानगर को दी Rs 400 करोड़ की सौगात, कई पर्यटन परियोजनाओं का किया उद्घाटन
Missing Indian-Origin Woman Found Dead in California Canal After Two Months
Maharashtra Suspends Four FDA Officials Over Lapses in Hookah Tobacco Regulation