राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के तीसरे कार्यकाल के लिए सरकार बनाने के साथ ही टेक्नोलॉजी सेक्टर की पहल की गति भी बरकरार रहने की उम्मीद है। सूचना प्रौद्योगिकी सचिव एस.कृष्णन ने बुधवार को कहा कि इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय योजना के अनुसार कई नई पहल शुरू करेगा। भाषा की खबर के मुताबिक, साथ ही पिछली सफलताओं और परिणामों की विरासत को आगे बढ़ाएगा। सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क ऑफ इंडिया’ (एसटीपीआई) के एक कार्यक्रम के अवसर पर कृष्णन ने कहा कि मंत्रालय ने कई पहलों की योजना बनाई है और उन पर विचार जारी है।
Also read: लोकसभा चुनाव में 19 केंद्रीय मंत्री पराजित, कंगना रनौट, अरुण गोविल विजयी
पहले की चीजें जारी रहेंगी, टेक्नोलॉजी सेक्टर में सरकार की उम्मीदें
खबर के मुताबिक, नई सरकार के आने के बाद उन पर काम शुरू किया जाएगा। डिजिटल व्यक्तिगत डेटा संरक्षण (डीपीडीपी) नियमों और डिजिटल इंडिया विधायी ढांचे को आकार देने का काम तेजी से जारी रहने के सवाल पर उन्होंने कहा कि जो कुछ हमारे पास है वह जारी रहेगा। प्रस्तावित डिजिटल इंडिया कानून की स्थिति के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि हम देखेंगे कि हम इसे कैसे आकार देते हैं। यह अनुमान लगाना अभी जल्दबाजी होगी कि यह क्या आकार लेगा।
Also read: पुर्तगाल में एयर शो के दौरान दो प्लेन की टक्कर: एक पायलट की हो गई मौत
मंत्रालय, एजेंडे को आगे बढ़ाने की योजना
यह कानून एआई जैसी नई पीढ़ी की प्रौद्योगिकियों से सुरक्षा प्रदान करेगा और नियामक दृष्टिकोण को परिभाषित करेगा। उन्होंने कहा कि इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय अपने एजेंडे को आगे बढ़ाएगा तथा पिछली सफलताओं को आगे ले जाएगा।


More Stories
पीएम मोदी ने एकतानगर को दी Rs 400 करोड़ की सौगात, कई पर्यटन परियोजनाओं का किया उद्घाटन
Missing Indian-Origin Woman Found Dead in California Canal After Two Months
Maharashtra Suspends Four FDA Officials Over Lapses in Hookah Tobacco Regulation