टेस्ला सीईओ एलन मस्क (Elon Musk) ने कुछ देर पहले एक ट्वीट किया था, जिसमें उन्होंने फैमस फुटबॉल क्लब मैनचेस्टर यूनाइटेड (Manchester United) को खरीदने की बात कही थी. उनके इस एलान के बाद सोशल मीडिया से लेकर टीवी चैनल्स पर खलबली मच गई थी. मैनचेस्टर यूनाइटेड के फुटबॉल फैंस भी हैरानी में थे. जब इस मामले पर अच्छा खासा ड्रामा हो गया, तब जाकर एलन मस्क ने ट्वीट कर बताया कि यह बस एक मजाक था.

एलन मस्क ने भारतीय समयानुसार बुधवार सुबह 5.31 पर मैनचेस्टर यूनाइटेड को खरीदने की बात कही थी. एलन मस्क ने लिखा था, ‘मैं मैनचेस्टर यूनाइटेड को खरीद रहा हूं’ एलन मस्क के इस ट्वीट को कुछ ही देर में लाखों लाइक्स और हजारों रिट्वीट मिल गए. एलन मस्क के इस एलान पर हर कोई आश्चर्य में था. उनसे लगातार सवाल पूछे जा रहे थे कि क्या वह वास्तव में मैनचेस्टर यूनाइटेड को खरीदने जा रहे हैं.
फुटबॉल फैंस एलन मस्क के इस एलान का स्वागत भी कर रहे थे
कुछ फुटबॉल फैंस एलन मस्क के इस एलान का स्वागत भी कर रहे थे. दरअसल, मैनचेस्टर यूनाइटेड लंबे वक्त से प्रीमियर लीग का टाइटल नहीं जीत पाया है. वह इस सीजन की शुरुआत के दोनों मुकाबले बुरी तरह हारकर प्रीमियर लीग टेबल में सबसे नीचे पहुंच गया है. ऐसे में इसके मालिकाना हक वाली अमेरिकी ग्लैजर फैमिली को लगातार टारगेट किया जा रहा है. ग्लैजर फैमिली ने साल 2005 में मैनचेस्टर यूनाइटेड को खरीदा था.
जब पूरे 4.30 घंटे तक इस मामले पर बवाल मचता रहा. उसके बाद एलन मस्क ने मैनचेस्टर यूनाइटेड को खरीदने से जुड़े एक सवाल के जवाब में लिखा, ‘नहीं, यह ट्विटर पर चल रहा एक लंबा मजाक था. मैं कोई भी स्पोर्ट्स कंपनी नहीं खरीद रहा हूं.’
बता दें कि ग्लैजर फैमिली ने साल 2005 में मैनचेस्टर यूनाइटेड को 955 मिलियन डॉलर में खरीदा था. आज इस फुटबॉल क्लब का मार्केट कैपिटलाइजेशन 2 बिलियन डॉलर से ज्यादा है.


More Stories
Jio Platforms IPO Sets Global Record With Over 1 Crore Applications
Maharashtra Man Chased, Run Over and Beaten to Death on Busy Road; CCTV Captures Brutal Murder
Jio Platforms IPO में निवेशकों की भारी दिलचस्पी, तीसरे दिन सब्सक्रिप्शन 6 गुना के पार पहुंचा