रिलायंस जियो, 5 सितंबर 2024 को अपने लॉन्च की 8वीं वर्षगांठ मना रही है। टेलीकॉम रेगुलेटरी ट्राई के अनुसार, जियो के आने से पहले हर भारतीय ग्राहक महीने में केवल 410MB डेटा का उपयोग करता था। लेकिन अब जियो के नेटवर्क पर प्रति ग्राहक डेटा खपत में 73 गुना से भी अधिक वृद्धि हुई है, जो 30.3GB प्रति माह तक पहुंच गई है। इसका अर्थ है कि अब हर ग्राहक प्रतिदिन 1GB से अधिक डेटा का इस्तेमाल कर रहा है। जियो यूजर्स की बढ़ती डेटा खपत की वजह से पूरे टेलीकॉम सेक्टर की डेटा खपत में भी बढ़ोतरी हुई है, जहां अब यूजर्स औसतन प्रति माह 25GB डेटा इस्तेमाल कर रहे हैं।
Also Read : भारत-सिंगापुर के बीच चार समझौते, डिजिटल-सेमीकंडक्टर में सहयोग
भारत में तेजी से बढ़ी डेटा खपत
रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने 8 साल पहले जब जियो लॉन्च किया आज कंपनी की पहचान टॉप भारतीय टेलीकॉम कंपनी के रूप में होती है।जियो का ग्राहक बेस 13 करोड़ 5G ग्राहकों के साथ 49 करोड़ हो गया था। आज जियो नेटवर्क दुनिया का सबसे बड़ा मोबाइल ट्रैफिक डेटा नटवर्क है। दुनिया का 8 प्रतिशत मोबाइल डेटा ट्रैफिक जियो नेटवर्क पर चलता है। जियो यूजर्स 148.5 बिलियन GB डेटा की खपत कर लेते हैं। जो देश के कुल डेटा खपत का 60% है। जियो के चलते भारत डेटा खपत के मामले में 155वें से पहले स्थान पर पहुंच गया है।
Also Read : पंजाब में पेट्रोल-डीजल महंगा, वैट बढ़ा और बिजली सब्सिडी खत्म
4G टेक्नोलॉजी और स्पीड में Jio का रिकॉर्ड शानदार
4G टेक्नोलॉजी और स्पीड में रिलायंस जियो का रिकॉर्ड शानदार रहा है। अब 5G को लेकर भी कंपनी के बड़े प्लान सामने आ रहे हैं। सभी के लिए AI, कनेक्टिड ड्रोन, कनेक्टिड एंबुलेंस- अस्पताल, कनेक्टिड खेत-खलिहान, कनेक्टिड स्कूल-कॉलेज, ईकॉमर्स ईज,अविश्वसनीय स्पीड पर-एंटरटेनमेंट, रोबोटिक्स, क्लाउड पीसी, इमर्सिव टेक्नोलॉजी के साथ वर्चुअल थिंग्स जैसी तकनीकों में कंपनी महारथ हासिल कर रही है।
Also Read : दिल्ली में आज से इन जगहों पर 35 रुपये किलो मिलेगा प्याज, देखें पूरी सूची


More Stories
Jio Platforms IPO Sets Global Record With Over 1 Crore Applications
Maharashtra Man Chased, Run Over and Beaten to Death on Busy Road; CCTV Captures Brutal Murder
Jio Platforms IPO में निवेशकों की भारी दिलचस्पी, तीसरे दिन सब्सक्रिप्शन 6 गुना के पार पहुंचा