वैश्विक बाजार के कमजोर रुख के अनुरूप बेंचमार्क सूचकांकों ने गुरुवार को मंदी के साथ कारोबार शुरू किया। शुरुआती कारोबार में 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 211.76 अंक गिरकर 61,768.96 पर बंद हुआ।
खबर लिखे जाने तक घरेलू इक्विटी बाजार में सेंसेक्स 90 अंक गिरावट के साथ 61,890 और 31 अंक गिरकर एनएसई निफ्टी 32.60 अंक की गिरावट के साथ 18,378 पर कारोबार कर रहा था।
दुनिया के बाजारों का हाल
सियोल, टोक्यो, शंघाई और हांगकांग के बाजार निचले स्तर पर कारोबार कर रहे थे। वॉल स्ट्रीट बुधवार को नकारात्मक क्षेत्र में समाप्त हुआ था। मेहता इक्विटीज लिमिटेड के सीनियर वीपी (रिसर्च) प्रशांत तापस ने कहा कि बाजार गुरुवार को शुरुआती कारोबार में कमजोर रह सकता है।निफ्टी 6.25 अंक या 0.03 फीसदी की मामूली बढ़त के साथ 18,409.65 पर बंद हुआ था।
रुपये में गिरावट
विदेशी बाजार में अमेरिकी मुद्रा की मजबूती और घरेलू शेयर बाजारों में नरमी के चलते गुरुवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डालर के मुकाबले रुपया 37 पैसे की गिरावट के साथ 81.63 पर खुला। विदेशी मुद्रा व्यापारियों ने कहा कि मजबूत अमेरिकी खुदरा बिक्री के आंकड़ों के बाद डालर मजबूत हुआ।


More Stories
Rahul Gandhi’s Convoy Cars Collide With Ambulance on UP Expressway
Jio Platforms IPO Sets Global Record With Over 1 Crore Applications
Maharashtra Man Chased, Run Over and Beaten to Death on Busy Road; CCTV Captures Brutal Murder