हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन, शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार में तेजी का रुख जारी रहा. विदेशी संकेतों और सकारात्मक माहौल के बीच शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 229.22 अंकों की बढ़त के साथ 83,985.09 तक पहुंच गया, जबकि निफ्टी 73.5 अंक चढ़कर 25,622.50 पर पहुंचा. इसी तरह रुपये में भी मजबूती देखने को मिली, जो अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 25 पैसे बढ़कर 85.47 पर आ गया.
Also Read : कुल्लू और धर्मशाला में बादल फटने से दो की मौत, 11 लापता; 2000 से ज्यादा पर्यटक फंसे
विदेशी निवेश और ग्लोबल तेजी से शेयर बाजार में उछाल, सेंसेक्स-निफ्टी चढ़े
विदेशी फंड के नए निवेश और अमेरिकी बाजारों में तेजी के बीच बेंचमार्क सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी ने शुक्रवार को कारोबार की शुरुआत सकारात्मक रुख के साथ की. लगातार चौथे दिन तेजी के साथ 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 229.22 अंक चढ़कर 83,985.09 पर पहुंच गया. 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 73.5 अंक चढ़कर 25,622.50 पर पहुंच गया. सेंसेक्स की 30 कंपनियों में लार्सन एंड टूब्रो, टाटा स्टील, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, टाटा मोटर्स, एचसीएल टेक और भारत इलेक्ट्रॉनिक्स फायदे में रहीं. ऐसे ही बजाज फिनसर्व, एचडीएफसी बैंक, बजाज फाइनेंस और कोटक महिंद्रा बैंक पिछड़ते नजर गए. एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने गुरुवार को 12,594.38 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे.
Also Read : ‘समाजवादी-धर्मनिरपेक्ष’ शब्दों पर विवाद: क्या प्रस्तावना को फिर से लिखा जाएगा?
एशियाई बाजारों में मिला-जुला रुख, आरबीआई ने बैंकों को दरें घटाने की सलाह दी
एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई 225 सूचकांक ऊपर कारोबार कर रहा था, जबकि दक्षिण कोरिया का कोस्पी, शंघाई का एसएसई कंपोजिट सूचकांक और हांगकांग का हैंग सेंग लाल निशान पर कारोबार कर रहे थे. गुरुवार को अमेरिकी बाजार सकारात्मक दायरे में बंद हुए. वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.49 प्रतिशत बढ़कर 68.06 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया. इस बीच आरबीआई की एक रिपोर्ट में सुझाव दिया गया है कि सभी बैंकों को नीतिगत दर को तुरंत अमल में लाने के लिए अपनी उधार दरों में कमी करनी चाहिए, जिसे इस महीने की शुरुआत में 50 आधार अंकों से घटाया गया था. रिजर्व बैंक के जून बुलेटिन में प्रकाशित एक लेख में जोर दिया गया कि वित्तीय स्थितियां दरों में कटौती को अमल में लाने के लिए अनुकूल बनी हुई
Also Read : पहली बार महाराष्ट्र में सस्ती होगी बिजली, दरों में 26% कमी


More Stories
Jio Platforms IPO Sets Global Record With Over 1 Crore Applications
Maharashtra Man Chased, Run Over and Beaten to Death on Busy Road; CCTV Captures Brutal Murder
Jio Platforms IPO में निवेशकों की भारी दिलचस्पी, तीसरे दिन सब्सक्रिप्शन 6 गुना के पार पहुंचा