भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने सरकार को अब तक का सबसे बड़ा 2.11 लाख करोड़ रुपये का लाभांश देने की मंजूरी दी है। इसके साथ ही निवेशकों की जोरदार खरीदारी के चलते गुरुवार को शेयर बाजार में शानदार तेजी आई। भारतीय शेयर बाजार ऑलटाइम हाई पर बंद हुआ। इस जबरदस्त तेजी से सेंसेक्स और निफ्टी अपने लाइफटाइम हाई पर पहुंच गए। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 1196.98 अंक बढ़कर 75,418.04 अंक पर बंद हुआ। वहीं, एनएसई निफ्टी 369.85 अंक चढ़कर 22,967.65 अंक पर पहुंच गया।
शेयर बाजार में निवेशकों को भारी मुनाफा, सेंसेक्स और निफ्टी में रिकॉर्ड तेजी
शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी से निवेशकों को आज भारी मुनाफा हुआ। 22 मई को जब बाजार बंद हुआ था, तो बीएसई पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 4.15 लाख करोड़ रुपये था, जो 23 मई को बंद होने पर 4.20 लाख करोड़ रुपये हो गया। इस तेजी के चलते निवेशकों ने एक दिन में करीब 5 लाख करोड़ रुपये कमाए। शेयर बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि आम चुनाव समाप्ति की ओर हैं और चुनाव परिणाम को लेकर स्थिति साफ हो रही है, जिसका सकारात्मक असर बाजार पर दिखा।
सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में लार्सन एंड टुब्रो, एक्सिस बैंक, इंडसइंड बैंक, मारुति, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एचडीएफसी बैंक, बजाज फिनसर्व, भारतीय स्टेट बैंक और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में सबसे अधिक तेजी आई। दूसरी ओर, सन फार्मा, पावरग्रिड, एनटीपीसी और जेएसडब्ल्यू स्टील के शेयर नुकसान में रहे। केंद्रीय बैंक ने वित्त वर्ष 2023-24 के लिए केंद्र सरकार को 2.11 लाख करोड़ रुपये के लाभांश भुगतान को बुधवार को मंजूरी दी थी।
also read: दिल्ली: पति-पत्नी की झगड़े के बीच एक युवक लग गई को गोली


More Stories
Supreme Court Allows Green Firecrackers in Delhi-NCR on November 7-8, Full Ban Returns From November 9
जज बनकर न्यायिक अधिकारी को धमकाने वाले सुकेश चंद्रशेखर को सुप्रीम कोर्ट से झटका, सजा पर रोक लगाने की याचिका खारिज
SC disposes of Ram Temple embezzlement petitions after Uttar Pradesh says charge sheet filed