घरेलू शेयर बाजार के बेंचमार्क सूचकांक बुधवार को गिरावट के साथ बंद हुए, जिससे सात दिनों की लगातार बढ़त का सिलसिला टूट गया. सेंसेक्स ने पिछले सात सत्रों में 4,189 अंकों की बढ़त दर्ज की थी, लेकिन इसमें गिरावट आई. हालाँकि, गुरुवार को बाजार ने सकारात्मक रुख के साथ नए दिन की शुरुआत की. लगातार नौवें कारोबारी दिन बाजार हरे निशान में खुला। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 202.83 अंकों की बढ़त के साथ 77,491.33 पर पहुंच गया, जबकि निफ्टी 48.65 अंक चढ़कर 23,535.50 पर कारोबार करता दिखा. इसी दौरान, अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 20 पैसे कमजोर होकर 85.90 पर आ गया.
Also Read : मोदी ने बांग्लादेश को दी शुभकामनाएं, भारत का वचन दोहराया
सात दिनों की बढ़त के बाद शेयर में गिरावट, सेंसेक्स 728 अंक लुढ़का
इससे पहले बीते दिन भी घरेलू शेयर बाजार में हरियाली बरकरार रही थी. हालांकि, बाद में बाजार लान निशान पर बंद हुआ था। घरेलू शेयर बाजार के बेंचमार्क सूचकांक पिछले सात दिनों की बढ़त के बाद बुधवार को लाल निशान पर बंद हुए थे. 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 728.69 अंक या 0.93 प्रतिशत गिरकर 77,288.50 अंक पर बंद हुआ था. कारोबार के दौरान यह 822.97 अंक या 1.05 प्रतिशत गिरकर 77,194.22 अंक पर आ गया था. एनएसई निफ्टी 181.80 अंक या 0.77 प्रतिशत गिरकर 23,486.85 पर आ गया था. अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 3 पैसे बढ़कर 85.69 (अनंतिम) के स्तर पर बंद हुआ था.
Also Read : यात्रीगण कृपया ध्यान दें! Namo Bharat में फ्री सफर करने का ये है तरीका
शुरुआती कारोबार में शेयर में तेजी, रिलायंस इंडस्ट्रीज और बैंकिंग शेयरों में बढ़त
शेयर बाजार के बेंचमार्क सूचकांकों में गुरुवार को शुरुआती कारोबार में तेजी देखने को मिली, जबकि पिछले सत्र में इसमें भारी गिरावट आई थी. विदेशी फंडों की लगातार आवक और ब्लू-चिप रिलायंस इंडस्ट्रीज में खरीदारी से इक्विटी में सुधार देखने को मिला. बीएसई का 30 शेयरों वाला बेंचमार्क सेंसेक्स कमजोर शुरुआत के बावजूद शुरुआती कारोबार में 202.83 अंक चढ़कर 77,491.33 पर पहुंच गया. 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 48.65 अंक चढ़कर 23,535.50 अंक पर पहुंच गया. सेंसेक्स के शेयरों में लार्सन एंड टूब्रो, जोमैटो, आईसीआईसीआई बैंक, एक्सिस बैंक, एनटीपीसी, टाइटन, पावर ग्रिड और रिलायंस इंडस्ट्रीज में सबसे ज्यादा तेजी देखी.
Also Read : श्रीलंकाई नौसेना ने 11 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया
एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बुधवार को 2,240.55 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे. एशियाई बाजारों में शंघाई और हांगकांग में सकारात्मक कारोबार हुआ, जबकि सियोल और टोक्यो में गिरावट दर्ज की गई. बुधवार को अमेरिकी बाजार लाल निशान पर बंद हुए. इससे पहले बुधवार को बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक 728.69 अंक या 0.93% गिरकर 77,288.50 अंक पर बंद हुआ. निफ्टी 181.80 अंक या 0.77% गिरकर 23,486.85 अंक पर बंद हुआ.
Also Read : पूर्व RPF कांस्टेबल मानसिक बीमारी के कारण निगरानी में, ट्रेन में 4 की हत्या


More Stories
Rahul Gandhi’s Convoy Cars Collide With Ambulance on UP Expressway
Jio Platforms IPO Sets Global Record With Over 1 Crore Applications
Maharashtra Man Chased, Run Over and Beaten to Death on Busy Road; CCTV Captures Brutal Murder