अमेरिका और ईरान के बीच दो हफ्तों के सीजफायर की घोषणा के बाद बुधवार, 8 अप्रैल को शेयर बाजार में मजबूत तेजी देखने को मिली। BSE Sensex 2600 अंक यानी करीब 3.50% उछलकर 77,200 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं Nifty 50 भी 750 अंक (3.24%) बढ़कर 23,900 के आसपास पहुंच गया। निवेशकों का भरोसा बढ़ने से बाजार में खरीदारी का रुख मजबूत हुआ।
Also Read: एयर इंडिया ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज, लागत पर ईरान-इजराइल असर
ऑटो, रियल्टी और बैंकिंग सेक्टर में भारी खरीदारी
आज ऑटो, रियल्टी और बैंकिंग सेक्टर के शेयरों में सबसे ज्यादा खरीदारी दर्ज की गई। निफ्टी ऑटो और रियल्टी इंडेक्स करीब 5% तक चढ़े, जबकि सरकारी बैंक और मेटल इंडेक्स में 3% से अधिक तेजी रही। इसके अलावा FMCG और ऑयल एंड गैस सेक्टर भी 2% से ज्यादा ऊपर कारोबार कर रहे हैं, जिससे बाजार में व्यापक तेजी का माहौल बना हुआ है।
करीब 40 दिनों से जारी अमेरिका-ईरान तनाव पर फिलहाल विराम लग गया है। पाकिस्तान और चीन की मध्यस्थता के बाद दोनों देशों ने सीजफायर पर सहमति जताई है। समझौते के तहत अमेरिका, इजराइल और ईरान एक-दूसरे पर हमले रोकेंगे और ईरानी सेना की निगरानी में होर्मुज स्ट्रेट से जहाजों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित की जाएगी, जिससे वैश्विक व्यापार को राहत मिलने की उम्मीद है।
इस सकारात्मक घटनाक्रम का असर कच्चे तेल की कीमतों पर भी दिखा। ब्रेंट क्रूड करीब 13% गिरकर 95 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। इससे पहले युद्ध के दौरान कीमतें 120 डॉलर तक पहुंच गई थीं। एशियाई बाजारों में भी तेजी रही, जबकि 7 अप्रैल को अमेरिकी बाजार में मिला-जुला कारोबार हुआ। इससे पहले लगातार चौथे दिन बढ़त के साथ सेंसेक्स 74,617 और निफ्टी 23,124 पर बंद हुए थे, जो बाजार की मजबूत स्थिति को दर्शाता है।


More Stories
पीएम मोदी ने एकतानगर को दी Rs 400 करोड़ की सौगात, कई पर्यटन परियोजनाओं का किया उद्घाटन
Missing Indian-Origin Woman Found Dead in California Canal After Two Months
Maharashtra Suspends Four FDA Officials Over Lapses in Hookah Tobacco Regulation