पटना में बढ़ते ईंधन संकट और पेट्रोल-डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों ने लोगों को तेजी से इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) की ओर आकर्षित किया है। प्रधानमंत्री Narendra Modi की ओर से भी डीजल-पेट्रोल की खपत कम करने और इलेक्ट्रिक वाहनों को अपनाने की अपील का असर अब राजधानी के बाजार में साफ दिखाई दे रहा है। शहर में हर दिन बड़ी संख्या में लोग ईवी शोरूम पहुंच रहे हैं और नई तकनीक वाले वाहनों के बारे में जानकारी ले रहे हैं। इससे पटना में इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग लगातार बढ़ती जा रही है। राजधानी में इस समय प्रतिदिन औसतन 40 से 50 चारपहिया इलेक्ट्रिक वाहन और 60 से 70 दोपहिया ईवी बिक रहे हैं।
पटना में लंबी रेंज EV की बढ़ी मांग
खासकर युवा, नौकरीपेशा लोग और महिलाएं इलेक्ट्रिक स्कूटर और कारों को प्राथमिकता दे रहे हैं। कम खर्च, आसान ड्राइविंग और पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से राहत पाने के लिए लोग तेजी से इलेक्ट्रिक विकल्प अपना रहे हैं। वाहन डीलरों का कहना है कि ग्राहकों को अब इलेक्ट्रिक वाहनों के फायदे समझ में आने लगे हैं। पेट्रोल-डीजल की तुलना में ईवी का मेंटेनेंस खर्च काफी कम पड़ता है और सरकार भी कई योजनाओं के जरिए ग्राहकों को प्रोत्साहन दे रही है। इसके अलावा पर्यावरण संरक्षण के प्रति बढ़ती जागरूकता ने भी लोगों का रुझान इलेक्ट्रिक वाहनों की तरफ बढ़ाया है।
पटना में लंबी रेंज वाली इलेक्ट्रिक कारों की मांग सबसे अधिक बढ़ी है। कई ग्राहक ऐसे मॉडल पसंद कर रहे हैं जो एक बार चार्ज होने पर 400 से 600 किलोमीटर तक चल सकें। महिंद्रा से जुड़े संदीप सरस ने बताया कि कंपनी की इलेक्ट्रिक कारों की कीमत 16 लाख रुपये से 32 लाख रुपये तक है और कुछ मॉडल लगभग 600 किलोमीटर तक की रेंज दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि हाई स्पीड चार्जर की मदद से वाहन 40 से 80 मिनट के भीतर पूरी तरह चार्ज हो जाते हैं।
Also Read : बिहार से मुंबई पहुंचे मनीषा रानी के पिता शो में आए नजर
वेटिंग 100 के पार
मारुति सुजुकी की इलेक्ट्रिक कारों को लेकर भी ग्राहकों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। अलंकार मोटर्स के अशोक प्रियदर्शी ने बताया कि 61 किलोवाट बैटरी वाली कार लगभग 540 किलोमीटर तक का बैकअप दे रही है, जबकि 49 किलोवाट बैटरी वाली कार करीब 450 किलोमीटर तक चल रही है। बेहतर बैटरी बैकअप और तेजी से चार्ज होने वाली तकनीक के कारण ग्राहक अब इलेक्ट्रिक कारों को भविष्य का बेहतर विकल्प मान रहे हैं।
सिर्फ इलेक्ट्रिक कारें ही नहीं, बल्कि इलेक्ट्रिक स्कूटर की बिक्री भी तेजी से बढ़ रही है। टीवीएस मोटर्स से जुड़े अमरजीत सिंह ने बताया कि पहले जहां प्रतिदिन एक या दो इलेक्ट्रिक स्कूटर ही बिकते थे, वहीं अब हर दिन दर्जनों स्कूटर ग्राहकों तक पहुंच रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध हो जाए तो दो से तीन दिनों के भीतर सभी वाहन बिक जाते हैं। डीलरों का मानना है कि आने वाले समय में पटना का ईवी बाजार और तेजी से विस्तार करेगा, क्योंकि लोग अब इलेक्ट्रिक वाहनों को किफायती और भविष्य के लिए बेहतर विकल्प मानने लगे हैं।
Also Read : बिहार से मुंबई पहुंचे मनीषा रानी के पिता शो में आए नजर


More Stories
स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार दो लोगों की मौत, CCTV में कैद हुआ दर्दनाक हादसा
India’s Metro Network Expands From 248 Km to 1,200 Km in 12 Years: PM Modi
High Court Criticises ‘Loose Comments’ on Dia Mirza’s Diwali Ad, Directs BMC to Restore Video