भारतीय अरबपति गौतम अडाणी 137.4 अरब डॉलर (करीब 11 लाख करोड़ रुपए) की नेटवर्थ के साथ दुनिया के तीसरे सबसे अमीर कारोबारी बन गए हैं। फ्रांस के बर्नार्ड अरनॉल्ट को पछाड़कर उन्होंने ये मुकाम हासिल किया है। यह पहली बार है जब कोई एशियाई ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के टॉप थ्री में शामिल हुआ है।
अब वो रैंकिंग में केवल मस्क और बेजोस से पीछे हैं। टेस्ला के फाउंडर एलन मस्क 251 बिलियन डॉलर की नेटवर्थ के साथ लिस्ट में पहले नंबर पर है, बेजोस 153 अरब डॉलर के साथ दूसरे स्थान पर है। अडाणी टॉप-10 लिस्ट में शामिल एकमात्र भारतीय हैं। 91.9 अरब डॉलर (7.3 लाख करोड़ रुपए) की नेटवर्थ के साथ रिलायंस के चेयरमैन मुकेश अंबानी 11वें नंबर पर हैं।
पिछले महीने बिल गेट्स को पछाड़ा था
पिछले महीने अडाणी चौथे सबसे अमीर कारोबारी बने थे। उन्होंने बिल गेट्स को पछाड़ा था। अडाणी ने अकेले 2022 में अपनी नेटवर्थ में 60.9 बिलियन डॉलर जोड़े हैं। ये किसी भी कारोबारी से 5 गुना ज्यादा है। उन्होंने पहली बार फरवरी में रिलायंस के चेयरमैन मुकेश अंबानी को सबसे अमीर एशियाई के रूप में पीछे छोड़ा था।
अप्रैल 2021 में 57 अरब डॉलर थी अडाणी की नेटवर्थ
अडाणी 4 अप्रैल को सेंटीबिलियनेयर्स क्लब में शामिल हुए थे। 100 बिलियन डॉलर से ज्यादा नेटवर्थ वाले व्यक्तियों को सेंटीबिलियनेयर कहा जाता है। एक साल पहले अप्रैल 2021 में अडाणी की नेटवर्थ 57 अरब डॉलर थी। फाइनेंशियल ईयर 2021-2022 में अडाणी की नेटवर्थ दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ी है। अडाणी ग्रुप की सात पब्लिकली लिस्टेड कंपनीज है।


More Stories
Two Lok Sabha MPs Refuse Salary: Meet the Lawmakers Who Decline Pay
IT कंपनियों पर बढ़ सकते हैं साइबर हमले NASSCOM ने सुरक्षा बढ़ाने की दी सलाह
US-Iran conflict impact: Market turmoil and protests in Parliament