अगस्त 2023 में भाविश अग्रवाल ने ओला इलेक्ट्रिक के मोटरसाइकिल सेगमेंट में कदम रखने की घोषणा की थी. उस समय कंपनी ने तीन मॉडल – रोडस्टर एक्स, रोडस्टर और रोडस्टर प्रो – पेश किए थे. अब ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी लिमिटेड इस हफ्ते के अंत से अपनी इलेक्ट्रिक बाइक ‘रोडस्टर एक्स’ की डिलीवरी शुरू करने जा रही है. यह जानकारी कंपनी के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर भाविश अग्रवाल ने मंगलवार, 20 मई को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर दी. उन्होंने लिखा, “इस शुक्रवार से रोडस्टर एक्स की डिलीवरी शुरू हो रही है. ग्राहकों को हमारी बाइक का अनुभव करते देखना बेहद उत्साहजनक होगा.”
Also read : फिल्म का ऐलान करने आए अभिनेता विशाल और हीरोइन अपनी गुड न्यूज देकर छाए
रोडस्टर एक्स की डिलीवरी शुरू, प्रो मॉडल 2026 तक शुरुआती कीमत ₹74,999, तीन वैरिएंट में पेश
ग्राहकों को इस बाइक का अनुभव करते देखना वाकई रोमांचक होगा।”अगस्त 2023 में भाविश अग्रवाल ने ओला इलेक्ट्रिक की मोटरसाइकिल सेगमेंट में एंट्री का ऐलान किया था. तब कंपनी ने तीन मॉडल पेश किए थे रोडस्टर एक्स, रोडस्टर और रोडस्टर प्रो. ओला की रोडस्टर एक्स सीरीज की शुरुआती कीमत 74,999 रुपये है. इसके दो और वैरिएंट भी हैं . पहले कंपनी ने कहा था कि उसकी इलेक्ट्रिक बाइक्स की डिलीवरी वित्त वर्ष 2024-25 की चौथी तिमाही से शुरू होगी, जबकि रोडस्टर प्रो की डिलीवरी 2025-26 की चौथी तिमाही से होने की बात कही गई थी.
Also read : कोरोना का JN.1 वेरिएंट: कितना खतरनाक, किसे है ज्यादा खतरा?
लेकिन अब कंपनी ने रोडस्टर एक्स की डिलीवरी पहले ही शुरू करने का फैसला लिया है. ओला इलेक्ट्रिक पहले से इलेक्ट्रिक स्कूटर्स के लिए जानी जाती है और अब इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल सेगमेंट में उतरने के साथ कंपनी ने नए ग्राहकों को जोड़ने की तैयारी कर ली है. रोडस्टर एक्स की कीमत और रेंज को देखते हुए यह मिड-सेगमेंट ईवी बाइक यूजर्स को ध्यान में रखकर लॉन्च की गई है.
Also read : IPL में चमका बिहार का लाल, 14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने बिखेरा जलवा, बना सनसनी का सितारा


More Stories
Bengaluru Cab Driver allegedly Kills Wife and Six Relatives Over Family Interference
दिवाली और छठ पर घर जाने वालों की भीड़ से रेलवे स्टेशन फुल, RPF तैनात और AI कैमरों से निगरानी तेज़।
Shehzad Poonawalla Crowned Rise & Fall 2 Winner, Announces Prize Money Donation for Flood Relief