मुकेश अंबानी का नाम एक बार फिर से दुनिया के सामने चर्चा में आया है। आपको बता दें कि फोर्ब्स ने जो दुनियाभर के अमीरों की सूची जारी की है, उसमें मुकेश अंबानी का नाम 9वें नंबर पर है।
संपत्ति के मामले में, मुकेश अंबानी दुनिया के सबसे अमीर लोगों में से एक हैं, जो एशिया में नंबर एक और दुनिया में दूसरे स्थान पर हैं। 2022 में अंबानी की कुल संपत्ति 90.7 अरब डॉलर थी। इस साल, अंबानी ने एक स्थान की छलांग लगाई और 101.1 बिलियन डॉलर की संपत्ति के साथ सूची में 9वें नंबर पर आ गए। वहीं, लैरी पेज और सर्गेई ब्रिन, फेसबुक के मार्क जुकरबर्ग, माइक्रोसॉफ्ट के स्टीव बाल्मर और डेल टेक्नोलॉजीज के माइकल डेल दुनिया के सबसे अमीर लोगों की सूची में शीर्ष पर बने हुए हैं। 2022 में पेज 129.2 बिलियन डॉलर की नेटवर्थ के साथ पहले नंबर पर था, ब्रिन 105.2 बिलियन डॉलर की नेटवर्थ के साथ दूसरे नंबर पर, जुकरबर्ग 84.5 बिलियन डॉलर की नेटवर्थ के साथ तीसरे नंबर पर, बाल्मर चौथे नंबर पर थे 83.2 बिलियन डॉलर की नेट वर्थ और 72.9 बिलियन डॉलर की नेट वर्थ के साथ डेल पांचवें नंबर पर था।
टॉप 3 पर हैं ये नाम
फोर्ब्स ने जो सूची जारी कि है उसमें टॉप 3 में कौन नाम हैं ये भी आपको जानना जरूरी है। आपको बता दें कि दुनिया के अरबपतियों पर जारी इस सूची में सबसे पहले नबंर पर बर्नार्ड अरनॉल्ट, दूसरे पर एलन मस्क और तीसरे स्थान पर जेफ बेजोस हैं। ये तीनों नाम दुनिया भर में बेसूमार दौलत के लिए जानें जाते हैं। इन दिनों इन नामों की खूब चर्चा हो रही है।
24वें नंबर पर गौतम अडाणी
अब आपके मन में ये सवाल उठ रहा होगा कि भारत में चर्चा में रहने वाले गौतम अडाणी कौन से नंबर पर हैं। तो आपको बता दें कि गौतम अडाणी इस बार 24वें नंबर पर हैं। जबकि 24 जनवरी तक की बातस करें तो इस दौरान अडानी दुनिया के तीसरे सबसे अमीर आदमी थे। तब उनकी नेटवर्थ लगभग 126 बिलिय डॉलर थी।
अब उनकी नेटवर्थ 47.2 बिलियन डॉलर है। फिर भी अंबानी के बाद अडाणी दूसरे सबसे अमीर आदमी हैं भारत के। अमेरिका के शॉर्ट-सेलर हिंडनबर्ग रिसर्च की ओर से जारी एक रिपोर्ट ने अडानी को बड़ा झटका दिया। जिसके बाद से उनकी रैंक काफी डाउन हो गई।


More Stories
Jio Platforms IPO Sets Global Record With Over 1 Crore Applications
Maharashtra Man Chased, Run Over and Beaten to Death on Busy Road; CCTV Captures Brutal Murder
Jio Platforms IPO में निवेशकों की भारी दिलचस्पी, तीसरे दिन सब्सक्रिप्शन 6 गुना के पार पहुंचा